कटनी (27 जुलाई) – मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के पालन में अध्यक्ष, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री जीतेन्द्र कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में सोमवार को न्यायालय प्रांगण ढीमरखेड़ा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन न्यायाधीश पूर्वी तिवारी द्वारा किया गया।
नशा त्यागने के लिए किया प्रेरित
शिविर में उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही बताया गया कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए हानिकारक है।
सड़क सुरक्षा का भी दिया संदेश
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों को वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करने तथा शराब का सेवन कर वाहन न चलाने की सख्त सलाह दी गई, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
अधिवक्तागण रहे उपस्थित
शिविर में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री राजेश पयासी, श्री राजकुमार पयासी, श्री जयकिशोर शुक्ला, श्री जय प्रकाश शुक्ला, नायब नाज़िर श्री शक्ति संजय सिंह, श्री शिवम उपाध्याय, श्री अवधेश असाटी सहित अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे


