• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, September 16, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

लखापतेरी हाईवे पर चाकूबाजी के फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा, भेजा जेल*

by Manish Gautam Chiefeditor
July 26, 2026
in कटनी
0
लखापतेरी हाईवे पर चाकूबाजी के फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा, भेजा जेल*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी। माधवनगर थाना क्षेत्र की निवार चौकी पुलिस ने लखापतेरी हाईवे पर चालक पर जानलेवा चाकू से हमला करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पूर्व लखापतेरी हाईवे पर आरोपियों ने एक चालक की कार के सामने अपनी कार अड़ाकर उसे रोक लिया और जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया था। हमले में शैलेश कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना के बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने पेट्रोल पंप और बायपास मार्ग के सीसीटीवी फुटेज तथा बैंकिंग ट्रांजेक्शन के आधार पर आरोपियों की पहचान की। पहले दो आरोपियों शनि चौधरी और आर्यन सेन को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था। पूछताछ में दोनों ने घटना में शामिल अन्य साथियों के नाम बताए।
इसी कड़ी में फरार आरोपी संदीप वर्मन (30) निवासी सिमरिया, बेलखाड़ू (जबलपुर) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार क्रमांक एमपी 20 जेडपी 6991 जब्त की गई। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जिला जेल कटनी भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार संदीप वर्मन के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं मामले का एक अन्य आरोपी विवेकी राजपूत अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी संजय दुबे, चौकी प्रभारी अंजनी मिश्रा तथा पुलिस टीम ने की।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
रंगदारी और रंजिश में लहूलुहान हुआ कटनी: 4 थानों में जानलेवा हमले, अड़ीबाजी और गाली-गलौज के दर्ज हुए मामले*

रंगदारी और रंजिश में लहूलुहान हुआ कटनी: 4 थानों में जानलेवा हमले, अड़ीबाजी और गाली-गलौज के दर्ज हुए मामले*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.