• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, September 17, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कटनी में बड़ा एक्शन स्कूलों और मुख्य सड़कों पर लगे 23 स्पीड ब्रेकर, अब तेज रफ्तार पर लगेगी लगाम

by Manish Gautam Chiefeditor
July 24, 2026
in कटनी
0
कटनी में बड़ा एक्शन स्कूलों और मुख्य सड़कों पर लगे 23 स्पीड ब्रेकर, अब तेज रफ्तार पर लगेगी लगाम
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी – नागरिकों की सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम कटनी द्वारा शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों एवं स्कूलों के सामने स्पीड ब्रेकर लगाने का कार्य किया जा रहा है। जिसके तहत अब तक शहर के विभिन्न मार्गों में लगभग 23 स्पीड ब्रेकर लगाने का कार्य कराया जा चुका है। यह कार्य अनवरत रूप से जारी है।

*इन मार्गों में लगे स्पीड ब्रेकर*

निगम प्रशासन द्वारा अब तक शहर के विभिन्न मार्गों मैहर रोड पुरैनी, ट्रांसपोर्ट नगर कुठला, कुठला थाना, इंदिरा नगर पन्ना तिराहा, कृषि उपज मंडी, नदी पार श्मशान घाट मोड, जगन्नाथ चौक, नगर निगम कार्यालय के सामने, सहित स्कूली क्षेत्र सीक्रेट हार्ट स्कूल के सामने बस स्टैंड, सेंट पाल स्कूल के सामने सिविल लाइन, पाठक वार्ड सी एल पी स्कूल मार्ग एवं कुंदन दास स्कूल माधव नगर सहित नगर के अन्य विभिन्न मार्गों में स्पीड ब्रेकर लगाने का कार्य पूर्ण किया जा चुका है।

*गति नियंत्रण से दुर्घटनाओं पर लगेगी रोक*

नगर निगम प्रशासन का उद्देश्य तेज गति से चलने वाले वाहनों पर नियंत्रण कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। विशेष रूप से व्यस्त मार्गों पर स्पीड ब्रेकर लगाए जाने से वाहन चालक गति धीमी करेंगे, जिससे पैदल चलने वाले नागरिकों को सुरक्षित आवागमन में सुविधा होगी।

*छात्र-छात्राओं की सुरक्षा प्राथमिकता*

इस अभियान में स्कूलों के सामने वाले मार्गों को विशेष प्राथमिकता दी गई है। स्कूली समय में बच्चों के आने-जाने के दौरान तेज वाहनों से होने वाले हादसों को रोकने के लिए संबंधित स्थानों पर स्पीड ब्रेकर स्थापित किए जा रहे हैं।
इससे अभिभावक और शिक्षक भी निश्चिंत होकर बच्चों को स्कूल भेज सकेंगे।

*सुगम एवं सुरक्षित आवागमन का संकल्प*

नगर निगम प्रशासन ने कहा कि नागरिकों के सुगम एवं सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। आगे भी सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की दृष्टि से नगर के संवेदनशील स्थानों का चिन्हांकन कर वहां आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएंगे।

निगम ने नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित गति से वाहन चलाएं और इस पहल में निगम प्रशासन का सहयोग करें।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन वैक्सीनेशन में हुई लापरवाही, ग्रामीणों का आरोप,,,,टारगेट को किया पूरा वैक्सीनेशन रहा अधूरा,

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन वैक्सीनेशन में हुई लापरवाही, ग्रामीणों का आरोप,,,,टारगेट को किया पूरा वैक्सीनेशन रहा अधूरा,

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.