• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, September 17, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

बारिश में गंदगी पर सख्त एक्शन! निगमायुक्त ने दिए बड़े आदेश Katni News

by Manish Gautam Chiefeditor
July 23, 2026
in कटनी
0
बारिश में गंदगी पर सख्त एक्शन! निगमायुक्त ने दिए बड़े आदेश Katni News
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (23 जुलाई) –  वर्षा ऋतु के दौरान शहर में स्वच्छता व्यवस्था, जन स्वास्थ्य सुरक्षा एवं सुगम जल निकासी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने बुधवार शाम स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान  अधिकारियों को सुचारू सफाई व्यवस्था, जल निकासी एवं जनस्वास्थ्य से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।

सफाई व्यवस्था की हो मॉनिटरिंग

निगमायुक्त सुश्री परिहार ने निर्देशित किया कि नगर की सफाई एवं जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे इस हेतु स्वच्छता मित्रों की उपस्थिति तथा शिफ्टवार कार्य की मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने स्वच्छता निरीक्षकों को वार्डवार स्वच्छता मित्रों की उपस्थिति का नियमित सत्यापन कर समय पर वेतन देयक प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि वेतन भुगतान में किसी प्रकार की विसंगति या विलंब की स्थिति उत्पन्न न हो। इस दौरान उन्होंने  कीटनाशक दवाइयां, चूना, आवश्यक उपकरणों एवं संसाधनों की  पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए।

व्यावसायिक क्षेत्रों में बढ़ाए कचरा वाहनों की संख्या

निगमायुक्त ने रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि यदि रात में बेहतर सफाई होगी तो सुबह शहर की सड़कें स्वच्छ एवं व्यवस्थित दिखाई देंगी। उन्होंने एमएसडब्ल्यू प्रबंधक को निर्देश दिए कि व्यावसायिक क्षेत्रों में कचरा वाहनों की संख्या बढ़ाई जाए तथा प्रत्येक गली एवं दुकान से नियमित रूप से डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण सुनिश्चित कर शहर की सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाया जाए।

करें स्पॉट फाइन की कार्यवाही

निगमायुक्त ने सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने, खुले में कचरा फेंकने तथा स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध स्पॉट फाइन की कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाए।

वर्षा जल सड़क पर बहाने वाले भवनों को जारी करें नोटिस

निगमायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के वार्ड दरोगाओं एवं क्षेत्रीय उपयंत्रियों को संयुक्त रूप से वार्डों का भ्रमण कर ऐसे भवनों की पहचान करने के निर्देश दिए, जहां वर्षा जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से पानी सीधे सड़कों पर बहता है। ऐसे भवन स्वामियों को नियमानुसार नोटिस जारी कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

आवारा मवेशियों एवं श्वानों को पकड़ने चलाए अभियान 

 निगमायुक्त सुश्री परिहार ने आवारा मवेशियों के विरुद्ध चल रही कार्रवाई को और गति देने तथा आवारा श्वानों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करना नगर निगम की प्राथमिकता है, इसलिए संबंधित अमला पूरी गंभीरता एवं सतर्कता के साथ अभियान चलाए । बैठक में स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी, सहायक यंत्री आदेश जैन, एमएसडब्ल्यू प्रबंधक, स्वच्छता निरीक्षक एवं स्वास्थ्य शाखा के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
स्वर्गीय आरक्षक के पुत्र को अनुकंपा नियुक्ति, पुलिस अधीक्षक ने बाल आरक्षक पद का नियुक्ति पत्र किया प्रदान*

स्वर्गीय आरक्षक के पुत्र को अनुकंपा नियुक्ति, पुलिस अधीक्षक ने बाल आरक्षक पद का नियुक्ति पत्र किया प्रदान*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.