• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, August 2, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश उज्जैन

नागदा अग्निहोत्री ब्राह्मण समाज की बैठक संपन्न, आगामी धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

by Manish Gautam Chiefeditor
July 23, 2026
in उज्जैन
0
नागदा अग्निहोत्री ब्राह्मण समाज की बैठक संपन्न, आगामी धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों पर हुई चर्चा
0
SHARES
23
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

नागदा। मंशापूर्ण गणपति मंदिर परिसर, कृषि उपज मंडी में नागदा अग्निहोत्री ब्राह्मण समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं महिला मंडल के सदस्यों ने सहभागिता की। इस दौरान आगामी सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों को लेकर विस्तार से चर्चा कर सर्वसम्मति से कई निर्णय लिए गए।
बैठक में निर्णय लिया गया कि सावन-भादौ के पावन अवसर पर समाज द्वारा सामूहिक रुद्राभिषेक एवं महाअभिषेक का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें समाज के वरिष्ठजन, युवा पुरुष एवं महिला मंडल के सदस्य भाग लेंगे।
आगामी रविवार, 16 अगस्त 2026 को मुक्तेश्वर महादेव मंदिर परिसर एवं बाल हनुमान मंदिर परिसर, चंबल तट पर सामूहिक रुद्राभिषेक एवं महाअभिषेक का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक अनुष्ठान विद्वान पंडितों के सानिध्य में संपन्न होगा। इसके पश्चात महाआरती, पौधरोपण एवं महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में महू-इंदौर रोड स्थित भगवान परशुराम जी के पावन स्थल की धार्मिक यात्रा को लेकर भी चर्चा की गई। साथ ही निर्णय लिया गया कि नगर में आयोजित होने वाले विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों, शोभायात्राओं, जुलूस एवं शाही सवारी के दौरान नागदा अग्निहोत्री ब्राह्मण समाज द्वारा सेवा भाव से स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
बैठक में नागदा अग्निहोत्री ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष डॉ. मधुसूदन भट्ट, उपाध्यक्ष गुरुकुल वाले राजेश शर्मा, सचिव नरेंद्र व्यास, संयोजक योगेश भट्ट, राजेश शर्मा, शशिकांत शर्मा, अंकुर शर्मा, अश्विन शर्मा एवं अशोक शर्मा सहित समाज के वरिष्ठजन एवं युवा सदस्य उपस्थित रहे।
यह जानकारी नागदा अग्निहोत्री ब्राह्मण समाज युवा विंग के मीडिया प्रभारी, जन समस्या निवारण संस्थान के उज्जैन जिला अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता शशिकांत शर्मा ने दी।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
इलेक्ट्रिकल कार्य सीखने के इच्छुक युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर में भर्ती

इलेक्ट्रिकल कार्य सीखने के इच्छुक युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर में भर्ती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d