नागदा जंक्शन। नगर पालिका परिषद नागदा जंक्शन की अध्यक्ष श्रीमती संतोष ओ.पी. गहलोत द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नगर आगमन के दौरान कर्मचारियों के विनियमितीकरण सहित विभिन्न मांगों को लेकर मांग पत्र सौंपे जाने के प्रयासों के प्रति समाजजनों ने उनका सम्मान किया।
मध्य प्रदेश वाल्मीकि पंचायत के जिलाध्यक्ष संदीप बरोसिया के नेतृत्व में समाजजनों ने नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती संतोष ओ.पी. गहलोत का पुष्पमाला एवं केसरिया दुपट्टा पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संदीप बरोसिया ने नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा समाजहित में किए जा रहे कार्यों एवं प्रयासों की सराहना की। साथ ही समाज की विभिन्न मांगों की ओर नगर पालिका अध्यक्ष का ध्यान आकर्षित करते हुए मांग पत्र सौंपा गया।
मांग पत्र में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की मृत्यु के बाद उनके आश्रित परिवार के सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति देने, कर्मचारियों के विनियमितीकरण सहित अन्य मांगें रखी गईं। इसके अलावा गोगा नवमी पर निकलने वाली यात्रा के संपूर्ण मार्ग पर नि:शुल्क लाइट पॉइंट, झांकी एवं विद्युत व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग भी की गई।
मांगों पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती संतोष ओ.पी. गहलोत ने कहा कि समाजजनों द्वारा रखी गई मांगों पर जल्द निर्णय लेकर उन्हें पूरा करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि ओ.पी. गहलोत, नगर पालिका उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, जिला उपाध्यक्ष रूपेश बालोदिया, जिला संगठन मंत्री प्रकाश चौहान, जिला मीडिया प्रभारी रूपेश गोयत, जिला सचिव राहुल, संकट राहत राहुल बालोदिया, दीपक मेवाती, नगर संयोजक लखन चौहान, दीपक, बंटी, मनीष कंडारे, संतोष हंस सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।
समाजजनों ने नगर पालिका अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया और कर्मचारियों एवं समाज से जुड़ी विभिन्न मांगों को उनके समक्ष रखा।
यह जानकारी नागदा अग्निहोत्री ब्राह्मण समाज युवा विंग के मीडिया प्रभारी, जन समस्या निवारण संस्थान के उज्जैन जिला अध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ता शशिकांत शर्मा ने दी।


