• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, July 22, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव : नर्मदापुरम के खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का भारतीय हॉकी विश्व कप टीम में चयन,कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने दी हार्दिक बधाई…

by Manish Gautam Chiefeditor
July 22, 2026
in नर्मदापुरम
0
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव : नर्मदापुरम के खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का भारतीय हॉकी विश्व कप टीम में चयन,कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने दी हार्दिक बधाई…
0
SHARES
28
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम//22जुलाई2026/
नर्मदापुरम जिले के इटारसी विकासखंड के ग्राम शिवपुर चंदौन के प्रतिभाशाली हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन एफआईएच हॉकी विश्व कप-2026 के लिए घोषित भारतीय पुरुष हॉकी टीम में हुआ है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 15 से 30 अगस्त 2026 तक बेल्जियम एवं नीदरलैंड में आयोजित होगी, जिसमें भारतीय टीम विश्व विजेता बनने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर नर्मदापुरम के कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने विवेक सागर प्रसाद को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह पूरे नर्मदापुरम जिले और मध्यप्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विवेक अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन से देश, प्रदेश और जिले का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक गौरवान्वित करेंगे तथा प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे। विवेक सागर प्रसाद का चयन उनकी निरंतर मेहनत,अनुशासन और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिणाम है। वे लंबे समय से भारतीय हॉकी टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ी रहे हैं और अब विश्व हॉकी के सबसे प्रतिष्ठित मंच पर एक बार फिर तिरंगे का प्रतिनिधित्व करेंगे। भारतीय टीम की कप्तानी अनुभवी डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह को सौंपी गई है, जबकि अनुभवी मिडफील्डर मनप्रीत सिंह की मौजूदगी टीम को मजबूती प्रदान करेगी। मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने टीम को अनुभव और युवा ऊर्जा का संतुलित मिश्रण बताते हुए विश्व कप में उत्कृष्ट प्रदर्शन का विश्वास व्यक्त किया है। विश्व कप में भारत को पूल-डी में इंग्लैंड, पाकिस्तान और वेल्स के साथ रखा गया है। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 15 अगस्त को वेल्स के विरुद्ध करेगी। इसके बाद 17 अगस्त को इंग्लैंड तथा 19 अगस्त को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से मुकाबला होगा। नर्मदापुरम जिला प्रशासन ने विवेक सागर प्रसाद के उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना करते हुए आशा व्यक्त की है कि भारतीय टीम विश्व कप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देशवासियों को गौरवान्वित करेगी।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों को देंगे राहत, खातों में ट्रांसफर करेंगे 1460.25 करोड़*

*सीएम डॉ. यादव 23 को आलीराजपुर में, बलराम कृषि महोत्सव में होंगे शामिल, देंगे करोड़ों की सौगात*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d