कटनी – कलेक्ट्रेट कार्यालय में कार्यरत 36 सहायक ग्रेड-3 कर्मचारियों ने पदोन्नति उपरांत मंगलवार को कलेक्टर श्री आशीष तिवारी से सौजन्य भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री जितेंद्र पटेल भी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने सभी पदोन्नत कर्मचारियों को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि पदोन्नति के साथ दायित्व भी बढ़ जाते हैं। उन्होंने कर्मचारियों से अपेक्षा की कि वे अपने नवीन पद पर पूरी निष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराएं तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाएं।
पदोन्नत कर्मचारियों ने कलेक्टर श्री तिवारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ करने का विश्वास दिलाया।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी


