कटनी (20 जुलाई) – कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को आयोजित समय-सीमा (टीएल) बैठक में कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यों में ढिलाई कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया कि वें सभी एक सप्ताह के अंदर ईकेवायसी के कार्य में प्रगति लाते हुए उसे 95 फीसदी पूर्ण करें।
इस दौरान जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार, अपर कलेक्टर नीलांबर मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में कलेक्टर श्री तिवारी ने मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड के कार्यपालन यंत्री को बैठक में अनुपस्थित रहने पर गंभीरता से लेते हुए इनके विरुद्ध मेनेजिंग डायरेक्टर हाउसिंग बोर्ड को पत्र लिखन के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर ने स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी कों निर्देश दिए कि वें जुलाई महीने के अंत तक कक्षा -1 से कक्षा -12 तक 100 फीसदी नामांकन बढ़ाए। ताकि जिले का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहने पाए।
बैठक में समय-सीमा पत्रों, समग्र ई-केवाईसी एवं फार्मर रजिस्ट्री जैसे महत्वपूर्ण विषयों की भी समीक्षा की गई।
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों में बरतें गंभीरता
कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए नगर निगम, एमएसएमई, पीडब्ल्यूडी, जल संसाधन, राजस्व, स्वास्थ्य, ऊर्जा एवं कृषि विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को संवेदनशीलता के साथ शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। संबल योजना से संबंधित शिकायतों के प्रभावी समाधान हेतु श्रम अधिकारी को विशेष रूप से निर्देशित किया गया।
कृषि एवं खाद वितरण व्यवस्था की समीक्षा
बैठक में मूंग एवं उड़द उपार्जन, खाद की उपलब्धता और वितरण प्रणाली की समीक्षा करते हुए उप संचालक कृषि को निर्देश दिए कि जिले में किसी भी किसान कों खाद कि कोई भी समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होने कहा कि किसानों कों खेती के लिए खाद तुरंत उपलब्ध होनी चाहिए। इस दौरान उन्होने एसडीएम कटनी श्री प्रमोद चतुर्वेदी कों निर्देश दिए कि वें उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण करें।
केज कल्चर कार्य में प्रगति के निर्देश
कलेक्टर श्री तिवारी ने मत्स्य विभाग के अधिकारी कों निर्देशित किया कि जिले में मछलीपालन कों बढ़ावा दे। इसके लिए उन्होने कहा कि जिले में केज कल्चर कों प्रोत्साहन देकर मछली पालन कों बढ़ावा दिया जा सकता है। केज कल्चर मछली पालन का एक आधुनिक तरीका है जिससे रोजगार के अपार साधन खुलेंगे।
योग्य शिक्षकों कों छात्रावास अधीक्षक बनाने के निर्देश
कलेक्टर श्री तिवारी नें जनजातीय विभाग कि समीक्षा के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी कों निर्देशित किए कि वें जनजातीय विभाग के साथ समन्वय कर योग्य व कर्मठ शिक्षकों कों छात्रावास अधीक्षक बनाये। ऐसे सभी अधीक्षक जो अपने कार्य में लापरवाही बरतते है उन पर सख्त कार्यवाही करके उन्हें अधीक्षक के पद से तुरंत हटाए। बच्चों की शिक्षा हम सभी की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए जिसके लिए हम सभी कों मिलकर कार्य करना होगा।
स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर जोर
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने विकासखंडों में गर्भवती महिलाओं की नि:शुल्क जांच एएनसी पंजीयन को तीव्रता के साथ बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही गंभीर एनीमिया के मामलों में 100 प्रतिशत प्रबंधन सुनिश्चित करने पर बल दिया।
राजस्व एवं सामाजिक योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश
बैठक में नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन एवं अभिलेख दुरुस्ती जैसे राजस्व प्रकरणों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से जुड़े लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर भी जोर दिया गया। इसके साथ ही खदान, उद्योग एवं निर्माण क्षेत्र के श्रमिकों का प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना में पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में ये रहे उपस्थित
बैठक में समस्त एसडीएम, संयुक्त कलेक्टर श्री जितेन्द्र पटेल, सिविल सर्जन यशवंत वर्मा, आईटीआई प्राचार्य देवेश मिश्रा, शासकीय पोलेटेक्निक प्राचार्य नरेन्द्र वरकेरकर, शासकीय तिलक कालेज प्राचार्य सुनील वाजपेयी, उपंसचालक खनिज रत्नेश दीक्षित, जिला पंजीयक पंकज कोरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


