• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, July 22, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*जाकिर हुसैन वार्ड में 1 करोड़ 33 लाख के विकास कार्यों का भव्य भूमिपूजन सम्पन्न, वर्षों पुरानी समस्याओं के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल*

by Manish Gautam Chiefeditor
July 18, 2026
in कटनी
0
*जाकिर हुसैन वार्ड में 1 करोड़ 33 लाख के विकास कार्यों का भव्य भूमिपूजन सम्पन्न, वर्षों पुरानी समस्याओं के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल*
0
SHARES
8
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, क्षेत्रीय पार्षद रेखा संजय तिवारी सहित जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में विभिन्न विकास कार्यों की रखी गई आधारशिला*

कटनी 17 जुलाई)-वर्षों की जनअपेक्षाओं को साकार करते हुए नगर निगम कटनी द्वारा जाकिर हुसैन वार्ड क्रमांक 38 में लगभग 1 करोड़ 33 लाख की लागत से विभिन्न जनहितैषी विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवं क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती रेखा संजय तिवारी सहित जनप्रतिनिधियों ने विधिवत भूमिपूजन कर विकास कार्यों की आधारशिला रखी। इन विकास कार्यों के शुभारंभ से क्षेत्र में सड़क, नाली, आंगनबाड़ी भवन एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के विस्तार का मार्ग प्रशस्त होगा तथा वर्षों से लंबित विकास कार्य अब धरातल पर आकार लेते दिखाई देंगे।

*अधोसंरचना सहित विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ*

भूमिपूजन कार्यक्रम के अंतर्गत अधोसंरचना मद से लगभग 93.85 लाख की लागत से गौरीशंकर मंदिर के समीप सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इसके अलावा 13 लाख की लागत से आंगनबाड़ी भवन निर्माण, संजय नगर में 5.25 लाख की लागत से रंगमंच निर्माण, संजय नगर मुक्तिधाम में 4.03 लाख की लागत से गेट एवं बाउंड्रीवाल निर्माण, संजय नगर सामुदायिक भवन के पीछे 4.03 लाख की लागत से बाउंड्रीवाल निर्माण, सरस्वती स्कूल के समीप पानी की टंकी के पास 4.03 लाख की लागत से बाउंड्रीवाल निर्माण तथा खंपरिया मोहल्ला में खूबसिंह के घर से नारायण खंपरिया एवं बंटू सोनी से आगे मथुरा तिवारी तक 8.52 लाख की लागत से सी.सी. रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।

*क्षेत्रवासियों को मिलेगी वर्षों पुरानी समस्याओं से राहत*

इन निर्माण कार्यों के पूर्ण होने के बाद क्षेत्रवासियों को सड़क, नाली, जल निकासी, आवागमन एवं अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी वर्षों पुरानी समस्याओं से राहत मिलेगी। साथ ही क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होने से विकास को नई गति मिलेगी और नागरिकों के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आएगा।

*विकास की गति रहेगी निरंतर, जनहित रहेगा सर्वोपरि- महापौर श्रीमती सूरी*

महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने कहा कि नगर निगम का संकल्प शहर के प्रत्येक वार्ड तक समान रूप से विकास पहुँचाना है। नागरिकों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए अधोसंरचना, सड़क, नाली, आंगनबाड़ी एवं सामुदायिक सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनहित के कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी तथा नगर के प्रत्येक वार्ड का समग्र एवं संतुलित विकास सुनिश्चित किया जाएगा।

*क्षेत्रीय पार्षद ने जताया आभार*

क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती रेखा संजय तिवारी ने कहा कि क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को पूरा करने की दिशा में आज महत्वपूर्ण शुरुआत हुई है। इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से वार्ड की तस्वीर बदलेगी और नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने महापौर श्रीमती सूरी एवं नगर निगम प्रशासन का वार्ड के विकास के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।

*स्वच्छता और हरियाली को जनआंदोलन बनाने का आह्वान*

महापौर श्रीमती सूरी ने इस अवसर पर उपस्थित स्थानीय महिलाओं से स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ शहर के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार घर से निकलने वाले गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग कर नगर निगम की कचरा संग्रहण वाहनों को ही सौंपे, जिससे कचरे का वैज्ञानिक एवं बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सके। महापौर ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधरोपण करने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने की भी अपील की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बच्चों को टॉफी वितरित कर स्वच्छता, अनुशासन और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अच्छे संस्कार अपनाने की प्रेरणा दी।

*नागरिकों ने किया आत्मीय स्वागत*

भूमिपूजन कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने विकास कार्यों के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए महापौर, क्षेत्रीय पार्षद एवं नगर निगम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास जताया कि इन निर्माण कार्यों के पूर्ण होने से वार्ड के विकास को नई दिशा मिलेगी तथा नागरिकों को लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से स्थायी राहत मिलेगी।

*इनकी रही मौजूदगी*

कार्यक्रम में मेयर-इन-काउंसिल सदस्य सर्व श्री डॉ. रमेश सोनी, सुभाष साहू, सुरेन्द्र गुप्ता, उमेन्द्र अहिरवार, पार्षद सुखदेव चौधरी, गोविंद चावला,सीमा श्रीवास्तव, शकुंतला सोनी,पूर्व पार्षद राजकुमार माखीजा,समाजसेवी संजय तिवारी,निलिमा झा,सहायक यंत्री सुनील सिंह,उपयंत्री संजय मिश्रा,राजललित गुमास्ता,स्थानीय नागरिकों में शैला भगत,कमल केवट,के.डी चौबे,मूलचंद गुप्ता,शंकरलाल तिवारी सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
दादा धाम एक्सप्रेस की मांग को लेकर निशान पदयात्रा का दूसरा दिन, मुलताई से 35 KM चलकर आमला पंखा में होगा पड़ाव

दादा धाम एक्सप्रेस की मांग को लेकर निशान पदयात्रा का दूसरा दिन, मुलताई से 35 KM चलकर आमला पंखा में होगा पड़ाव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d