• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, August 5, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

बारिश से पहले स्कूलों की ‘सेहत’ सुधारने मैदान में उतरीं महापौर सूरी, मरम्मत कार्यों का किया औचक निरीक्षण—अफसरों को दो टूक, गुणवत्ता से समझौता नहीं!

by Manish Gautam Chiefeditor
July 15, 2026
in कटनी
0
बारिश से पहले स्कूलों की ‘सेहत’ सुधारने मैदान में उतरीं महापौर सूरी, मरम्मत कार्यों का किया औचक निरीक्षण—अफसरों को दो टूक, गुणवत्ता से समझौता नहीं!
0
SHARES
16
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी, 15 जुलाई। नगर के शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को वर्षा ऋतु के दौरान सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा व्यापक स्तर पर मरम्मत एवं संधारण कार्य कराए जा रहे हैं। इन्हीं कार्यों की प्रगति का जायजा लेने महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने मंगलवार 14 जुलाई को एमआईसी सदस्यों एवं नगर निगम अधिकारियों के साथ विभिन्न शासकीय विद्यालयों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान महापौर श्रीमती सूरी ने शासकीय एनकेजे स्कूल, केरिन लाइन शासकीय स्कूल, साधुराम उच्चतर माध्यमिक शाला तथा के.सी.एस. कन्या शाला पहुंचकर मरम्मत कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यालयों की छत, भवन, शौचालय एवं अन्य आवश्यक मरम्मत कार्यों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि वर्षा ऋतु में विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती सूरी ने विद्यालयों में उपस्थित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने बच्चों से पढ़ाई, विद्यालय की व्यवस्थाओं एवं चल रहे मरम्मत कार्यों के संबंध में जानकारी ली।साथ ही विद्यार्थियों को मन लगाकर अध्ययन करने, अनुशासन का पालन करने तथा अपने माता-पिता, विद्यालय और शहर का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही देश का भविष्य हैं और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है।

उन्होंने शिक्षकों से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत शाला परिसर में अधिक से अधिक पौधरोपण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यालय हरियाली बढ़ाने का संकल्प लेकर पौधरोपण करे तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण की भी जिम्मेदारी निभाए। उन्होंने विद्यार्थियों से भी पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होकर प्रकृति को सुरक्षित एवं समृद्ध बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

*इन शासकीय विद्यालयों में चल रहे हैं मरम्मत एवं संधारण कार्य*

नगर निगम द्वारा वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए शहर के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में छत मरम्मत, बाथरूम मरम्मत, प्लास्टर, वॉटरप्रूफिंग एवं भवन सुधार कार्य कराए जा रहे हैं। इनमें रवीन्द्रनाथ टैगोर नवीन स्कूल भवन (फर्स्ट फ्लोर निर्माण), धंती बाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूल सिविल लाइन, अमकुही स्कूल, नदी पार स्कूल, आधारकाप स्कूल, कुठला स्कूल, मंगल नगर स्कूल, बिलगांव स्कूल, छापरवाह प्राथमिक शाला, सीएलपी स्कूल, बधवा टोला स्कूल, बरगवां स्कूल, पड़रवारा स्कूल, केरिन लाइन स्कूल तथा एनकेजे स्कूल सहित अन्य विद्यालयों में आवश्यक मरम्मत एवं संधारण कार्य कराए जा रहे हैं। इन कार्यों का उद्देश्य वर्षा ऋतु में विद्यार्थियों को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है।

निरीक्षण के दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य सुभाष साहू,सुरेंद्र गुप्ता पार्षद सीमा श्रीवास्तव,सहायक यंत्री आदेश जैन,उपयंत्री शैलेंद्र प्यासी सहित अन्य जनों की मौजूदगी रही।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
यह कैसा अभियान*नशे से दूरी है बहुत जरूरी*कागजों एवं आंकड़ों तक ही सीमित  गांव-गांव और ढाबों पर खुलेआम परोसी जा रही शराब ?  *आबकारी और पुलिस की कार्यवाही पर उठे सवाल*  नियमों की अनदेखी या जिम्मेदारों की चुप्पी ? ग्रामीणों में बढ़ रही नाराज़गी

यह कैसा अभियान*नशे से दूरी है बहुत जरूरी*कागजों एवं आंकड़ों तक ही सीमित गांव-गांव और ढाबों पर खुलेआम परोसी जा रही शराब ? *आबकारी और पुलिस की कार्यवाही पर उठे सवाल* नियमों की अनदेखी या जिम्मेदारों की चुप्पी ? ग्रामीणों में बढ़ रही नाराज़गी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d