शासकीय अस्पताल प्रभारी खंड चिकित्सक अधिकारी के आदेशो की सरेआम अवेलना की जा रही है, फिर भी न जाने क्यों जिम्मेदार अधिकारी जानते हुए भी मोन धारण किए हुए बैठे हैं l
आपको बता दें कि कटनी जिले की रीठी सामूदायिक स्वस्थ्य केंद्र क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़गांव में स्वास्थ्य व्यवस्थाए गंभीर स्टाफ संकट से जूझ रही है। यहां कागजों में कर्मचारियों का स्थानांतरण तो हो जाता है, लेकिन न जाने क्यों बीएमओ का आदेश खोखला साबित हो रहा है l हकीकत की तस्वीरों मैं प्राथमिक अस्पताल आज भी महज चार कर्मचारियों के भरोसे संचालित हो रहा है। ऐसे में मरीजों को समय पर उपचार और जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं मिलना मुश्किल होता जा रहा है। और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रीठी, सोशल मीडिया अकाउंट में स्वास्थ्य सेवाओं की खूब वाह वही लूटी जा रही है l
जानकारी के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़गांव में करीब 9 कर्मचारी पदस्थ बताए जाते हैं, लेकिन वर्तमान में केवल चार कर्मचारी ही नियमित रूप से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। बाकी कर्मचारियों के रीठी में अटैच रहने की बात सामने आ रही है। इसका सीधा असर अस्पताल की ओपीडी, उपचार व्यवस्था और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ रहा है।
जबकि नवागत प्रभारी बीएमओ द्वारा सभी स्वास्थ्य कर्मियों को समय पर अस्पताल पहुंचने और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी देने के बावजूद भी कर्मचारियों का नियमित रूप से कार्यभार ग्रहण नहीं करना कई सवाल खड़े करता है। आखिर जब आदेश जारी हो चुके हैं, तो उनका पालन क्यों नहीं हो रहा?
बड़गांव मेडिकल ऑफिसर,
डॉ. सुजस मोदी ने बताया कि कर्मचारियों की कमी के कारण अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा जिन कर्मचारियों का रीठी से बड़गांव अटैच किया गया था, वे आज तक नियमित रूप से यहां ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। वही 10 जून 2026 को प्रभारी बीएमओ द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश अभी तक केवल कागजों तक सीमित दिखाई दे रहा है।
मेडिकल ऑफिसर ने विभाग के उच्य अधिकारियो से मांग की है कि जिन कर्मचारियों की मूल पदस्थापना बड़गांव में है, उन्हें तत्काल कार्यभार ग्रहण कराया जाए l ताकि पर्याप्त स्टाफ मिलने पर मरीजों को बेहतर और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब विभागीय स्थानांतरण आदेश लागू हैं, तो संबंधित कर्मचारी बड़गांव में ड्यूटी क्यों नहीं कर रहे,,? क्या कागजों में किए गए स्थानांतरण के पर ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकती है
अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं क्या,,बड़गांव अस्पताल को स्टाफ संकट से राहत मिलेगी या नही है l
हरिशंकर बेन


