कटनी ब्लड डोनर एंड वेलफेयर सोसाइटी के सदस्य दीपक वर्मा एवं कवलदीप यादव को एनकेजे क्षेत्र में सड़क किनारे एक कुत्ता जख्मी हालत में मिला। आसपास से जानकारी लेने में पता चला कि वाहन दुर्घटना में वह जख्मी हो गया है। दोनों पशु प्रेमियों ने अपने वाहन से किसी तरह कुत्ते को पशु चिकित्सालय लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने बताया कि इसकी जान बचाने के लिए एक पैर काटना पड़ेगा। एक पैर काटने के बाद जख्मी कुत्ते की जान बच गई। आपको बता दें कि कटनी ब्लड डोनर एंड वेलफेयर सोसाइटी के सदस्य रक्तदान के अलावा पशुओं की सेवा के प्रति भी गहरी दिलचस्पी रखते हैं।


