• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, July 14, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश उज्जैन

नागदा भारी बारिश और आंधी से जनजीवन प्रभावित, किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

by Manish Gautam Chiefeditor
July 12, 2026
in उज्जैन
0
नागदा भारी बारिश और आंधी से जनजीवन प्रभावित, किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
0
SHARES
3
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

नागदा जंक्शन एवं आसपास के क्षेत्र में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी का प्रकोप बना हुआ था। रविवार को अचानक तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। जहां एक ओर लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर शहर के कई हिस्सों में जलभराव और यातायात की समस्याएं सामने आईं।
भारी बारिश के कारण नागदा बस स्टैंड सहित शहर के कई क्षेत्रों में सड़कें जलमग्न हो गईं। जगह-जगह गड्ढों में पानी भर जाने से आम नागरिकों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वार्ड क्रमांक 24 स्थित बंगाली कॉलोनी एवं कालिका माता मंदिर क्षेत्र में भी जलभराव और खराब सड़कों के कारण लोगों को काफी दिक्कत हुई। इस स्थिति ने नगर पालिका परिषद नागदा की व्यवस्थाओं की भी पोल खोल दी।
बारिश के कारण कई स्थानों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही, जिससे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
वहीं, अच्छी बारिश से नागदा, खाचरौद तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। किसानों ने सोयाबीन की बोनी शुरू कर दी है और अच्छी फसल की उम्मीद जताई है। किसानों ने भगवान महाकाल एवं इंद्र देव से प्रार्थना की कि क्षेत्र में लगातार अच्छी वर्षा होती रहे, जिससे फसल बेहतर हो और कृषि को लाभ मिले।
बारिश से तापमान में गिरावट आने के कारण लोगों को भीषण गर्मी से भी काफी राहत मिली। आम नागरिकों और किसानों ने मौसम में आए इस बदलाव का स्वागत किया और इसे खेती के लिए शुभ संकेत बताया।
यह जानकारी नागदा अग्निहोत्री ब्राह्मण समाज युवा वाहिनी के मीडिया प्रभारी, जन समस्या निवारण संस्थान उज्जैन जिला अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता शशिकांत शर्मा ने दी।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
सीएम डॉ. यादव ने दिया अहम संदेश, कहा- पर्यावरण के लिए जो भी हो सकेगा वो करेंगे*  – *इंदौर के बीएसएफ परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ पौधरोपण* – *एमपी में हरियाली के महाअभियान की शुरुआत आर्थिक राजधानी से*

सीएम डॉ. यादव ने दिया अहम संदेश, कहा- पर्यावरण के लिए जो भी हो सकेगा वो करेंगे* - *इंदौर के बीएसएफ परिसर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत हुआ पौधरोपण* - *एमपी में हरियाली के महाअभियान की शुरुआत आर्थिक राजधानी से*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d