अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा मनाया गया 78 वां स्थापना दिवस।
मऊरानीपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की 78 वे स्थापना दिवस और राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर मऊरानीपुर नगर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संगोष्ठी का आयोजन किया गया, संगोष्ठी का आरंभ भारत माता की जय के उद्घोष के साथ किया गया, और अतिथियों द्वारा सरस्वती माता और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण किया गया,जिसमें मुख्य रूप से विभाग संयोजक अभिषेक श्रीवास, जिला उपाध्यक्ष चंचल कंथारिया और नगर अध्यक्ष रोहित सोनी और प्रधानाचार्य अवध किशोर गुप्ता उपस्थित रहे, जिसमें
नगर अध्यक्ष रोहित सोनी ने कहा कि एबीवीपी विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है जो राष्ट्र निर्माण में अग्रिम भूमिका निभा रहा है, और जिला उपाध्यक्ष चंचल कंथारिया ने कहा कि विद्यार्थी परिषद स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर राष्ट्रभक्ति की भावना जगा रहा है, और विभाग संयोजक अभिषेक ने कहा कि एबीवीपी छात्र हित और राष्ट्र निर्माण में कार्य करती है, संगोष्ठी के बाद राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर माधव स्मृति भवन संघ कार्यालय में पांचों पौधों का वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी किया गया, इस मौके पर विशाल श्रीवास,सुमित कुशवाहा, चेतन श्रीवास, कार्तिक शर्मा बुखारा,अनिरुद्ध सिरोठिया भदरवार, सुरेंद्र श्रीवास, शशांक शर्मा, चिराग़ सोनी, राज ठाकुर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे ।


