रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। कोरियर सर्विस में काम करने वाले परिवार के इकलौते युवक पर उस वक्त हमला हो गया, जब वह नर्मदापुरम में पार्सल की विलंब से डिलीवरी देने घर पहुंचा। जहां कोरियर सर्विस कर्मचारी द्वारा संबंधित को पार्सल देकर हस्ताक्षर करने की बात कही, जिस पर हस्ताक्षर से इनकार करते हुए संबंधित द्वारा गाली गलौज शुरू कर दी गई और बाद में मारपीट की घटना हो गई। इसके बाद किसी तरह युवक जान बचाकर इटारसी पहुंचा। इस दौरान इटारसी में रास्ते में कृषि मंडी के पास सीने में तेज दर्द गिर पड़ा।
तब राहगीरो सहित परिजनों ने उक्त युवक को निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया। इसके बाद परिजन घटना की रिपोर्ट दर्ज करने सिटी कोतवाली नर्मदापुरम पहुंचे थे परंतु मामला दर्ज नहीं किया गया। घटना शुक्रवार दोपहर की बताई जा रही है। वहीं शनिवार को एंबुलेंस सहित युवक को लेकर करणी सेवा के पदाधिकारी कार्यकर्ता सहित परिजन और महिलाएं भी सिटी कोतवाली पहुंची। इसके बाद एसडीओपी जितेंद्र पाठक के निर्देशन में सिटी कोतवाली टीआई गौरव सिंह बुंदेला द्वारा फरियादी मयंक राजपूत(30) गांधी नगर इटारसी निवासी की तरफ से नर्मदापुरम निवासी महेश चौकसे एवं उसके साथी के विरुद्ध बीएनएस 2023 की धारा296(बी),115(2),351 (3), 3(5) में दर्ज कर जांच में लिया गया है। वही मामले को लेकर महेश चौकसे का कहना रहा कि कोरियर बॉय से मेरे द्वारा कोई मारपीट नहीं की गई है। पार्सल विलंब से आने के कारण मैने हस्ताक्षर करने से मना किया और कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों से बात कराओ। इसके बाद कोरियर बॉय द्वारा मुझसे झुमा झटकी की गई। जिसका मेरे पास सीसीटीवी फुटेज है और मोहल्ले के लोगों ने ही बीच बचाव किया था। मेरे द्वारा थाने में आवेदन भी दिया गया है जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं वह झूठे हैं।


