• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, July 8, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*शहर के सौंदर्य और यातायात सुरक्षा के मद्देनजर सार्वजनिक मार्गो से हटाए 124 अवैध बैनर-पोस्टर* *निगम के अतिक्रमण अमले ने की कार्यवाही*

by Manish Gautam Chiefeditor
July 8, 2026
in कटनी
0
*शहर के सौंदर्य और यातायात सुरक्षा के मद्देनजर सार्वजनिक मार्गो से हटाए 124 अवैध बैनर-पोस्टर*  *निगम के अतिक्रमण अमले ने की कार्यवाही*
0
SHARES
9
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी। शहर को स्वच्छ, सुंदर और आवागमन की दृष्टि से सुरक्षित बनाने के संकल्प के साथ नगर निगम प्रशासन लगातार निरंतर प्रयास किये जा रहे है। इसी कड़ी में विगत दिवस निगम प्रशासन की अतिक्रमण टीम द्वारा शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों और चौराहों पर विशेष अभियान चलाकर विद्युत पोलों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अनाधिकृत रूप से लगे कुल 124 अवैध छोटे-बड़े बैनर और पोस्टरों को हटाने की कार्यवाही की गई।

नगर निगम प्रशासन का स्पष्ट मानना है कि शहर की सुंदरता सिर्फ इमारतों से नहीं, बल्कि साफ-सुथरी और व्यवस्थित सड़कों से झलकती है। चौराहों और ओवरब्रिज पर बेतरतीब ढंग से लगाए गए ये होर्डिंग्स न सिर्फ शहर की दृश्य सुंदरता को बिगाड़ते हैं, बल्कि वाहन चालकों का ध्यान भटकाकर गंभीर हादसों को भी आमंत्रण देते हैं। सुरक्षित आवागमन और नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

*इन मार्गो में हुई कार्यवाही*

अतिक्रमण शाखा से प्राप्त जानकारी अनुसार गर्ग चौराहा से तिलक कॉलेज गेट तक अभियान के तहत चलाए गए अभियान के तहत मुख्य मार्गो के किनारें विद्युत पोल में अनाधिकृत रूप से लगे 85 छोटे-बड़े अवैध बैनर और पोस्टर हटाए गए। वहीं दुबे कॉलोनी से तुलसी गार्डन तकरू’ इस मार्ग को व्यवस्थित करते हुए ’25’ प्रचार सामग्रियां निकाली गईं। जबकि चांडक चौक से बरगवां ओवरब्रिज सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील इस ओवरब्रिज के ऊपर से 14 अवैध बैनर-पोस्टर हटाए गए, ताकि वाहन चालकों को स्पष्ट दृश्यता मिल सके।

*निगम प्रशासन की अपील*

नगर निगम प्रशासन सभी नागरिकों, व्यवसायियों और राजनैतिक संगठनों से यह रचनात्मक अपील करता है कि शहर को बदरंग होने से बचाएं। विज्ञापन या संदेशों के लिए निर्धारित स्थानों का ही उपयोग करें। आपकी एक जिम्मेदारी, शहर को सुरक्षित और खूबसूरत बनाए रखने में हमारा सबसे बड़ा सहयोग है। निगम प्रशासन की अवैध रूप से पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त वैधानिक कार्यवाही जारी रहेगी।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*छात्रों के पठन-पाठन की सुविधाओं हेतु कराए जा रहे उन्नयन कार्यों की गुणवत्ता का रखें विशेष ध्यान — निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार*  *केसीएस विद्यालय एवं निर्माणाधीन ई-लाइब्रेरी का किया निरीक्षण, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश*

*छात्रों के पठन-पाठन की सुविधाओं हेतु कराए जा रहे उन्नयन कार्यों की गुणवत्ता का रखें विशेष ध्यान — निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार* *केसीएस विद्यालय एवं निर्माणाधीन ई-लाइब्रेरी का किया निरीक्षण, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d