• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, July 8, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने आईटीआई ढीमरखेड़ा का किया निरीक्षण, भवन निर्माण का दिया आश्वासन

by Manish Gautam Chiefeditor
July 8, 2026
in कटनी
0
विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने आईटीआई ढीमरखेड़ा का किया निरीक्षण, भवन निर्माण का दिया आश्वासन
0
SHARES
7
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर धीरज जैन

कटनी क्षेत्रीय विधायक श्री धीरेंद्र बहादुर सिंह ने बुधवार को शासकीय आईटीआई ढीमरखेड़ा (उमरियापान) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संस्था की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आईटीआई भवन के शीघ्र निर्माण हेतु हरसंभव सहयोग एवं आवश्यक प्रयास करने का आश्वासन दिया। साथ ही अन्य विकास कार्यों में भी पूर्ण सहयोग प्रदान करने की बात कही।

          निरीक्षण के दौरान विधायक ने प्रशिक्षण व्यवस्थाओं, संचालित व्यवसायों एवं संस्थान की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। प्राचार्य श्री अनिल तिवारी ने उन्हें संस्था की गतिविधियों, प्रवेश प्रक्रिया तथा भविष्य की विकास योजनाओं से अवगत कराया।

          इस अवसर पर प्रवेश सत्र 2026-27 के प्रथम चरण में विधायक श्री सिंह ने संस्था में प्रथम प्रवेश लेने वाली प्रशिक्षार्थी आरती को औपचारिक रूप से प्रवेश दिलाया तथा उन्हें प्रवेश रसीद प्रदान कर शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने प्रशिक्षार्थी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अधिक से अधिक युवाओं को तकनीकी शिक्षा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

विधायक ने विकासखंड स्तर पर आईटीआई की प्रवेश प्रक्रिया के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया, ताकि स्थानीय छात्र-छात्राएँ अधिक संख्या में प्रवेश लेकर गुणवत्तापूर्ण तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त कर सकें और आगे चलकर रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर हासिल कर आत्मनिर्भर बनें।

          कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष श्री आशीष चौरसिया, मंडल उपाध्यक्ष श्री प्रदीप कुमार चौरसिया, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष श्री वैभव चौरसिया, भाजपा जिला महामंत्री श्री दिनेश दुबे, श्री दिनेश असाटी, श्री अखिलेश नामदेव सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

          अंत में संस्था परिवार द्वारा विधायक एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*शहर के सौंदर्य और यातायात सुरक्षा के मद्देनजर सार्वजनिक मार्गो से हटाए 124 अवैध बैनर-पोस्टर*  *निगम के अतिक्रमण अमले ने की कार्यवाही*

*शहर के सौंदर्य और यातायात सुरक्षा के मद्देनजर सार्वजनिक मार्गो से हटाए 124 अवैध बैनर-पोस्टर* *निगम के अतिक्रमण अमले ने की कार्यवाही*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d