* समाजसेवी संगठनों ने उठाई आवाज —
* राष्ट्रपति के नाम सोंपा ज्ञापन—-
* अभी वर्तमान में राजस्थान के गंगानगर में एक बहुत ही शर्मनाक घिनोना कृत्य जो कि इंसानियत और मानवता को शर्मसार करते हुए झंझोड़ने वाली आघात कर देने वाली घटना घटित हुई, जो बहुत ही हृदय विदारक और भयावह थी इसमें एक 13 वर्ष की मासूम बच्ची के साथ लगभग 35 लोगों ने 5 दिनों तक होटल में रखकर बच्ची के साथ घिनोना दुष्कर्म किया, जो कि हमारे पूरे भारत वर्ष के लिए आज तक
की सबसे शर्मनाक घटना को इन दुराचारी अपराधियों ने अंजाम दिया, आज यह भारत की हर महिला हर नारी शक्ति हर मातृ शक्ति के लिए बहुत ही दर्दनाक घटना रही जो की मातृ शक्ति अपने शब्दों से बयां नहीं कर सकती वो निशब्द है, इसी घटना के विषय में आज बुधवार के दिन कटनी जिले के पुलिस अधीक्षक महोदय अभिनव विश्कर्मा जी को कटनी जिले के समस्त समाज सेवी संगठनों के द्वारा भारत की राष्ट्रपति महोदय जी श्रीमती द्रोपति मुर्मू जी के नाम ज्ञापन सौंपा गया। मुस्कान ड्रीम्स फाउंडेशन की चेयरपर्सन समाजसेवी अधिवक्ता मंजूषा गौतम के नेतृत्व में आज सभी समाज सेवी संगठनों ने माननीय पुलिस अधीक्षक महोदय से इस घिघोनी घटना की कड़ी से कड़ी निंदा करते हुए सभी ने सरकार से मांग रखी है, ऐसे दुराचारियों को कड़ी से कड़ी सजा और फांसी दी जाए। ज्ञापन सौंपने में समाजसेवी अधिवक्ता मुस्कान ड्रीम्स फाउंडेशन की चेयर पर्सन मंजूषा गौतम, समाजसेवी रश्मि त्रिपाठी, समाजसेवी ममता गर्ग, समाजसेवी समाजसेवी शाहीन सिद्दीकी, समाज सेवी काजल पंजवानी, समाज सेवी पूजा तनवानी, समाजसेवी शैला भगत, समाज सेवी रश्मि राय, समाजसेवी रेखा विश्वकर्मा, अनुराधा विश्वकर्मा, समाजसेवी पिंकी सिंह, सामान से भी शोभना खमरिया, समाजसेवी संगीता जायसवाल, अनुराधा ,समाजसेवी पूजा तोमर आदि की उपस्थिति रही


