• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, July 8, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*बैंकर्स प्रधानमंत्री आवास एवं स्वनिधि योजनाओं के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार* *समन्वय बैठक में पात्र हितग्राहियों को समय पर योजनाओं का लाभ दिलाने पर दिया गया जोर*

by Manish Gautam Chiefeditor
July 7, 2026
in कटनी
0
*बैंकर्स प्रधानमंत्री आवास एवं स्वनिधि योजनाओं के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार*  *समन्वय बैठक में पात्र हितग्राहियों को समय पर योजनाओं का लाभ दिलाने पर दिया गया जोर*
0
SHARES
8
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी। शासन की मंशानुरूप पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 एवं प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना सहित विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार की अध्यक्षता में नगर के विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों की समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजनाओं के अंतर्गत बैंकों में लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उनके त्वरित निराकरण एवं ऋण स्वीकृति प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान लीड बैंक मैनेजर श्री मेजरस किंडो,प्रधान मंत्री आवास योजना के नोडल अधिकारी अनिल जायसवाल, उपयंत्री जे पी बघेल, सहित नगर के विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों एवं निगम के अधिकारी कर्मचारियों की मौजूदगी रही

*अपनाए संवेदनशील एवं सकारात्मक दृष्टिकोण*

निगमायुक्त सुश्री परिहार ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना एवं स्वरोजगार योजनाओं के प्रकरणों का समयबद्ध निष्पादन केवल लक्ष्य पूर्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका वास्तविक उद्देश्य पात्र एवं जरूरतमंद हितग्राहियों तक शासन की योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाना है। उन्होंने बैंक प्रतिनिधियों से अपेक्षा की कि वे संवेदनशील एवं सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए लंबित आवेदनों का शीघ्र परीक्षण कर नियमानुसार ऋण स्वीकृत करें, जिससे पात्र हितग्राहियों को अनावश्यक प्रतीक्षा का सामना न करना पड़े।

*इंटरेस्ट सब्सिडी स्कीम का का करें प्रचार – प्रसार*

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत इंटरेस्ट सब्सिडी स्कीम की विस्तृत समीक्षा की गई। निगमायुक्त ने अधिकारियों एवं बैंक प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक पात्र परिवारों के ऑनलाइन आवेदन सुनिश्चित किए जाएं तथा नगर निगम के समन्वय से विशेष शिविर आयोजित कर नागरिकों को आवेदन एवं ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाए। उन्होंने योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिकाधिक पात्र हितग्राहियों तक इसकी जानकारी पहुंचाने के भी निर्देश दिए।

बैठक में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत भी पात्र रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों के लंबित ऋण प्रकरणों का शीघ्र निराकरण कर उन्हें समय पर वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया गया। निगमायुक्त ने कहा कि योजनाओं का प्रभाव तभी सार्थक होगा, जब पात्र हितग्राहियों को बिना अनावश्यक विलंब के लाभ प्राप्त हो सके। इसके लिए नगर निगम एवं बैंकों के बीच सतत समन्वय, नियमित समीक्षा एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करना आवश्यक है।

बैठक में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए निगम अधिकारियों को सप्ताह में एक दिन हितग्राहियों के साथ बैंक में समन्वय स्थापित करने तथा नगर निगम एवं बैंक संयुक्त रूप से कार्य करते हुए लंबित प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए गए ,ताकि अधिक से अधिक पात्र हितग्राही समय पर योजनाओं का लाभ प्राप्त कर आत्मनिर्भरता एवं बेहतर आवास सुविधा की दिशा में आगे बढ़ सकें।
फोटो

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*जनसुनवाई में कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ ने सुनीं आमजन की समस्याएं*  *20 आवेदनों पर हुई सुनवाई, अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश*

*जनसुनवाई में कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ ने सुनीं आमजन की समस्याएं* *20 आवेदनों पर हुई सुनवाई, अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d