कालापीपल(बब्लू जायसवाल) शाजापुर जिले की नई पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला ने मंगलवार को विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया,उन्होंने शाजापुर पुलिस की कमान संभाली,इस अवसर पर निवर्तमान पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत ने उन्हें जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण,प्रशासनिक व्यवस्थाओं और पुलिस की विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी दी,पदभार ग्रहण करने के बाद एसपी प्रियंका शुक्ला ने जिले के राजपत्रित अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया,उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए कहा कि जिले में प्रभावी कानून-व्यवस्था बनाए रखना,महिला एवं बाल सुरक्षा को मजबूत करना,साइबर अपराधों की रोकथाम और साइबर जागरूकता बढ़ाना उनकी मुख्य प्राथमिकताएं होंगी,उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस और आमजन के बीच बेहतर संवाद स्थापित कर संवेदनशील,पारदर्शी और जवाबदेह पुलिसिंग को बढ़ावा दिया जाएगा,जिले की कार्यप्रणाली समझी मीडिया से चर्चा करते हुए एसपी प्रियंका शुक्ला ने बताया कि उन्होंने निवर्तमान एसपी यशपाल सिंह राजपूत से जिले की चुनौतियों और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को विस्तार से समझा है,उन्होंने कहा कि अपराधों की रोकथाम और उनके त्वरित खुलासे के लिए जिले में अधिक से अधिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने पर विशेष जोर दिया जाएगा,लोगों से रहेगा जुड़ाव एसपी शुक्ला ने यह भी कहा कि नागरिकों के साथ पुलिस का मजबूत जुड़ाव उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा,आमजन की समस्याओं का त्वरित,निष्पक्ष और संवेदनशील निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा इसके अतिरिक्त,जिले में संचालित हर प्रकार की अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी इसका उद्देश्य कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और लोगों का पुलिस पर विश्वास बढ़ाना है।


