कालापीपल (बब्लू जायसवाल)9 जुलाई को प्रस्तावित मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के कालापीपल आगमन एवं विशाल जनसभा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है,इसी क्रम में कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना एवं पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला के साथ क्षेत्रीय विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया,निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंच व्यवस्था,बैठक व्यवस्था,पार्किंग, पेयजल,विद्युत,साफ-सफाई,यातायात प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया,संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी तैयारियां समय पर एवं व्यवस्थित रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए,कलेक्टर ने कहा कि कार्यक्रम में आने वाले नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें,वहीं पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए यातायात संचालन, पार्किंग व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए,निरीक्षण के दौरान जिला एवं पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा स्थानीय प्रशासनिक अमला उपस्थित रहा.!


