अवैध गतिविधियो एवं अवैध मादक पदार्थ पर पूर्णत अंकुश लगाने हेतु कटनी जिले के पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य व उप पुलिस अधीक्षक रत्नेश मिश्रा के निर्देशन में रीठी थाना प्रभारी मोहम्मद शाहिद के नेतृत्व में आज दिनांक 06.07.26 को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दो लड़के सिल्वर कलर की स्कूटी पर धनिया मोड तरफ अवैध शराब लिए हुए जा रहे हैं अवैध शराब परिवहन की सूचना मिलते ही त्वरित कार्यवाही करते हुये थाना रीठी से उनि दिनेश चौहान अपनी के साथ अवैध शराब परिवहन की तलाश के लिये रवाना हुए, जो रीठी घनिया रोड पर कछ देर इन्तजार किया तब सामने से एक स्लेटी रंग की स्कूटी में दो लडके स्कूटी के सामने सफेद बोरी रखकर चले आ रहे थे जिन्हे रूकने को कहा गया इसी बीच पुलिस को देख दोनो लोग अपनी गाडी को रोड पर ही छोडकर पुलिस कर्मी से बचते हुये खेतों की ओर भाग खड़े हुए पुलिस की कडी मस्क्कत के बाद एक लडके को पकडा गया जिसने पूछताछ पर अपना नाम समीर गौतक पिता ब्रम्हस्वरूप गौतम उम्र 19 साल निवासी ग्राम पहरूआ थाना कुठला का होना बताया। तथा एक अन्य आरोपी जिसका नाम बलराम पाल निवाशी इंडिया होटल के पास कटनी जो मौके से फरार हो गया । मौके पर से पुलिस ने कुल 300 पाव देशी शराब दारू, एक स्कूटी व दो मोबाईल जप्त कर मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार जिला न्यायालय भेजा गया l
पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका कार्यवाही में , उनि दिनेश चौहान, प्रधान आरक्षक अजय मेहरा, प्रआर राम पाठक, आर शमशेर सिंह, आर. अमन सिंह ठाकुर आरक्षक ज्ञानेंद्र की अहम भूमिका रही ।
हरिशंकर बेन


