कटनी। मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित “SAFE CLICK-2026 2.0” अभियान के अंतर्गत, पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में जिलेभर में साइबर सुरक्षा एवं जन-जागरूकता संबंधी कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में दिनांक 06 जुलाई 2026 को थाना कुठला अंतर्गत डीपीएस स्कूल, चाका में विशेष साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्टाफ को वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों एवं उनसे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई । सर्वप्रथम डीपीएस स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा स्कूल परिसर के मैदान में साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की उपयोगिता एवं महत्व प्रदर्शित करने हेतु मानव श्रृंखला बनाकर की गई जिससे छात्र-छात्राओं द्वारा समाज एवं युवाओं को जागरूकता का संदेश दिया।
इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों भी पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलन किया गया, छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। डीपीएस स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा साइबर जागरूकता आधारित नुक्कड़ नाटक, नृत्य, एवं मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई बताया गया कि वर्तमान में साइबर अपराधी विभिन्न माध्यमों से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। इनमें फर्जी कॉल, वीडियो कॉल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, नकली APK फाइल, फर्जी निवेश योजनाएं, टास्क फ्रॉड, UPI/QR कोड स्कैम, कस्टमर केयर बनकर ठगी करना तथा OTP प्राप्त कर बैंक खातों से राशि निकालना जैसी घटनाएं प्रमुख हैं।
उन्होंने छात्र-छात्राओं को समझाइश दी कि — किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें,
किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर कोई ऐप डाउनलोड न करें,
OTP, PIN, CVV, बैंक खाता विवरण जैसी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें,
संदिग्ध कॉल, मैसेज या वीडियो कॉल आने पर तुरंत कॉल काट दें और सतर्क रहें।
इस दौरान उन्होंने आसान रूप से बताया गया कि “डिजिटल अरेस्ट” नाम की कोई वैधानिक या कानूनी प्रक्रिया नहीं होती, इसलिए इस प्रकार के नाम पर डराकर ठगी करने वालों से सावधान रहना आवश्यक है।
कटनी पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि यदि कोई व्यक्ति किसी भी प्रकार के साइबर अपराध का शिकार होता है, तो वह तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करे अथवा www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराए।


