कालापीपल(बब्लू जायसवाल)कालापीपल–कुरावर मार्ग इन दिनों अपनी बदहाल स्थिति के कारण राहगीरों के लिए मुसीबत बन गया है,सड़क पर जगह-जगह गहरी दरारें और उखड़ी सतह के कारण रोजाना दोपहिया वाहन चालक दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं,इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से अब तक मरम्मत के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है,स्थानीय लोगों का कहना है कि चारपहिया वाहन किसी तरह इस मार्ग से निकल जाते हैं,लेकिन बाइक और स्कूटी सवारों के लिए यह सड़क जानलेवा बन चुकी है,इस सड़क की वजह से कई बार लोग अपनी जान तक गवा चुके हैं,बारिश के दौरान दरारों और गड्ढों में पानी भर जाने से खतरा और बढ़ जाता है,जिससे वाहन चालकों को सड़क की वास्तविक स्थिति का अंदाजा नहीं लग पाता,ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की जर्जर हालत की जानकारी कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन को दी जा चुकी है,लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं,लोगों का कहना है कि यदि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है,क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि कालापीपल-कुरावर मार्ग की तत्काल मरम्मत कराई जाए और सड़क पर चेतावनी संकेत भी लगाए जाएं,ताकि आम लोगों की जान जोखिम में न पड़े,
अब सबसे बड़ा सवाल यही है-क्या प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है या फिर समय रहते इस खस्ताहाल सड़क की सुध ली जाएगी ?


