रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। पश्चिम बंगाल के पंजीयन के नाम पर नर्मदापुरम जिले में बिना परमिट के यात्रियों को ढोती हुए एक बस को पिछले माह आरटीओ द्वारा पकड़ा गया हैं। बताया जाता है कि उक्त बस क्रमांक WB 04/ J 0113 पिछले कुछ दिनों से नर्मदापुरम बस स्टैंड से सीहोर जिले के अंतर्गत शाहगंज, सरदार नगर, मुरारी, खोहा के लिए संचालित हो रही थी
। बस पर भी बड़े बड़े शब्दों में नर्मदापुरम से शाहगंज, सरदार नगर, मुरारी, खोहा तक लिखा हुआ है। सूत्रों की माने तो पश्चिम बंगाल के पंजीयन पर संचालित बस को लेकर बस स्टैंड पर भी गहमा गहमी शुरू हो गई थी कि आखिर अन्य प्रदेश की उक्त बस को परमिट कब और कैसे मिला? चर्चाओं के बीच यह बात आरटीओ तक भी पहुंची। इसके बाद रेंडम चेकिंग के दौरान आरटीओ द्वारा उक्त बस को रोक कर जांच की गई तो बस ड्राइवर द्वारा कोई भी परमिट अथवा गाड़ी संबंधी कागजात नहीं दिखा पाया। इसके बाद उक्त बस को जप्त कर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में खड़ा कर दिया गया। इस दौरान यह भी जानकारी नहीं पता लग सकी कि उक्त बस का मालिक कौन है? वही जप्त बस के संबंध में आरटीओ प्रमोद कापसे ने बताया कि जब तक बस पश्चिम बंगाल से यहां पर किनके द्वारा संचालित की जा रही थी, मालिक कौन है? उक्त कोई जानकारी नहीं है। हमने 21 मई को उक्त बस को जप्त किया है और उस दौरान ड्राइवर द्वारा बस परमिट संबंधी कोई भी दस्तावेज नहीं बताए गए थे। कोई सज्जन बस की जानकारी लेने आए थे कि उन्होंने पश्चिम बंगाल से बस खरीदी है। उन्होंने बस संबंधी कोई दस्तावेज नहीं बताएं..?


