सब्जी उत्पादन एवं नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न।
दमोह। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान दमोह द्वारा मध्य प्रदेश शासन ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से जिले के जनपद पंचायत तेंदूखेड़ा के ग्राम हाथी घाट हरदुआ मैंगरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले33 स्व सहायता समूह की महिला एवं पुरुषों को आत्मनिर्भर स्वावलंबी एवं स्वरोजगार स्थापित करने के लिए संस्था द्वारा सब्जी उत्पादन एवं नर्सरी प्रबंधन का 13 दिवसीय प्रशिक्षण संस्था की संचालक रंजीत कुमार प्रसाद के मार्गदर्शन में दिया गया। प्रशिक्षण के पश्चात ओम प्रकाश चतुर्वेदी परीक्षा नियंत्रक एवं प्रमाणीकरण रुडसेटी भारत सरकार ब्रांच भोपाल के मार्गदर्शन में सब्जी उत्पादन एवं नर्सरी प्रबंधन की लिखित मौखिक एवं प्रायोगिक परीक्षा परीक्षा परीक्षक रामसुख दुबे कटनी एवं बैंक से संबंधित परीक्षा परीक्षक प्रदीप कुमार नामदेव दमोह द्वारा ली गई। परीक्षा में नर्सरी प्रबंधन विभिन्न सब्जियों के बीजों एवं किस्म की जानकारी विभिन्न सब्जियों की कृषि कार्य माला सब्जियों में लगने वाले विभिन्न कीट एवं रोग तथा उनके नियंत्रण की जानकारी पोषक तत्व एवं मिट्टी परीक्षण जैविक खाद एवं विभिन्न जैविक कीटनाशक कृत्रिम एवं प्लास्टिक मल्चिंग सिंचाई प्रबंधन ड्रिप सिंचाई पाली हाउस नेट शेड सब्जी उत्पादन से लाभ सब्जियों के प्रकार एवं पोषण वाटिका फूड प्रोसेसिंग आदि की परीक्षा लेकर परीक्षक रामसुख दुबे द्वारा मूल्यांकन कियागया । प्रशिक्षण प्रशिक्षक जनक नंदिनी द्विवेदी शहडोलद्वारा दिया गया। उद्यमशील व्यक्तियों की विशेषताएं बैंकों में विभिन्न प्रकार के खाते बचत एवं बीमा योजनाओं की जानकारी आदि का मूल्यांकन परीक्षकप्रदीप कुमार नामदेव द्वारा किया गया। प्रायोगिक कार्य के अंतर्गत विभिन्न जैविक कीटनाशक एवं खाद सब्जी की नर्सरी आदि का अवलोकन किया गया परीक्षा के पश्चातप्रशिक्षार्थियों को सरपंच एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रमाण पत्र वितरित किए परीक्षा संपन्न कराने में संस्था के कर्मचारी सुधीर नामदेव देवेंद्र सोनी राजेंद्र चौरसियाएवं अशोक सोनी आदि ने सहयोग किया।


