• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, September 5, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home वायरल न्यूज

बड़ी खबर: मंत्री प्रतिमा बागरी को जाति प्रमाण-पत्र मामले में नोटिस, 6 जुलाई को देंगी साक्ष्य

by Manish Gautam Chiefeditor
June 30, 2026
in वायरल न्यूज
0
बड़ी खबर: मंत्री प्रतिमा बागरी को जाति प्रमाण-पत्र मामले में नोटिस, 6 जुलाई को देंगी साक्ष्य
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

मध्य प्रदेश सरकार में नगरीय प्रशासन राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण-पत्र विवाद ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है।

राज्य स्तरीय अनुसूचित जाति छानबीन समिति ने मंत्री बागरी को नोटिस जारी कर 6 जुलाई को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। समिति ने उनसे अनुसूचित जाति (एससी) प्रमाण-पत्र की वैधता के समर्थन में सभी आवश्यक दस्तावेज और साक्ष्य प्रस्तुत करने को कहा है।

जनजातीय कार्य विभाग के आयुक्त कार्यालय की ओर से मंगलवार को जारी नोटिस में कहा गया है कि प्रतिमा बागरी को वर्ष 1950 की स्थिति के अनुसार जिला सतना का मूल निवासी होने तथा स्वयं को बागरी अनुसूचित जाति का सदस्य साबित करने वाले दस्तावेज समिति के समक्ष प्रस्तुत करने होंगे।

हाईकोर्ट के आदेश के बाद तेज हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद की गई है। हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने राज्य स्तरीय छानबीन समिति को 60 दिनों के भीतर मंत्री बागरी के जाति प्रमाण-पत्र की वैधता पर निर्णय लेने का निर्देश दिया था। अदालत ने कहा था कि समिति निर्धारित प्रक्रिया के तहत दोनों पक्षों को सुनकर प्रमाण-पत्र की वैधता पर फैसला करेगी। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया था कि यदि तय समय-सीमा में निर्णय नहीं होता है, तो याचिकाकर्ता को दोबारा अदालत का दरवाजा खटखटाने की स्वतंत्रता होगी।

कांग्रेस नेता की याचिका पर शुरू हुई जांच

यह मामला एससी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार की ओर से दायर याचिका के बाद सामने आया। याचिका में आरोप लगाया गया है कि प्रतिमा बागरी ने गलत तरीके से अनुसूचित जाति का प्रमाण-पत्र हासिल कर आरक्षण का लाभ लिया और उसी आधार पर सतना जिले की रैगांव विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर मंत्री बनीं। याचिकाकर्ता का दावा है कि संबंधित क्षेत्र में ‘बागरी’ जाति अनुसूचित जाति की सूची में शामिल नहीं है और मंत्री का संबंध राजपूत/ठाकुर समुदाय से है। याचिका में वर्ष 1961 और 1971 की जनगणना, 2003 में राज्य स्तरीय जाति छानबीन समिति के निर्णय तथा 2007 के केंद्र सरकार के राजपत्र का भी हवाला दिया गया है।

राज्य स्तरीय छानबीन समिति अब 6 जुलाई को मंत्री प्रतिमा बागरी द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों और साक्ष्यों की जांच करेगी। इन्हीं अभिलेखों के आधार पर समिति उनके अनुसूचित जाति प्रमाण-पत्र की वैधता पर आगे का निर्णय लेगी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों की नजर इस सुनवाई पर टिकी हुई है।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*राम शांति विद्या मंदिर में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ ‘विद्या आरंभ संस्कार’*

*राम शांति विद्या मंदिर में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ 'विद्या आरंभ संस्कार'*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.