• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, June 29, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कटनी के 13 थानों और 3 पुलिस कार्यालयों को मिला ISO सर्टिफिकेट, IG प्रमोद कुमार वर्मा ने किया लोकार्पण

by Manish Gautam Chiefeditor
June 29, 2026
in कटनी
0
कटनी के 13 थानों और 3 पुलिस कार्यालयों को मिला ISO सर्टिफिकेट, IG प्रमोद कुमार वर्मा ने किया लोकार्पण
0
SHARES
58
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी। जबलपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) प्रमोद कुमार वर्मा की उपस्थिति में कटनी जिले के 13 पुलिस थानों एवं तीन पुलिस कार्यालयों को आईएसओ (ISO) सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। इस अवसर पर एनकेजे थाना परिसर में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में आईजी ने आईएसओ अवार्ड प्राप्त एनकेजे थाने का फीता काटकर लोकार्पण भी किया।
कार्यक्रम में कलेक्टर आशीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य सहित जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने आईजी का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया।
आईएसओ कंसल्टेंट योगेंद्र द्विवेदी ने बताया कि जिले के 13 थानों और तीन पुलिस कार्यालयों को गुणवत्ता मानकों के अनुरूप तैयार किए जाने के बाद यह प्रमाणन प्रदान किया गया है। कार्यक्रम में आईएसओ प्रक्रिया पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन तथा स्मारिका का विमोचन भी किया गया।
इससे पहले आईजी प्रमोद कुमार वर्मा ने कटनी पहुंचकर स्लीमनाबाद, यातायात, कोतवाली, कुठला, माधवनगर और एनकेजे सहित विभिन्न थानों का निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इन थानों को मिला ISO सर्टिफिकेट:
कोतवाली, कुठला, माधवनगर, एनकेजे, स्लीमनाबाद, बहोरीबंद, उमरियापान, ढीमरखेड़ा, बड़वारा, विजयराघवगढ़, बरही, यातायात थाना सहित कुल 13 थाने तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय, एसडीओपी स्लीमनाबाद कार्यालय और एसडीओपी विजयराघवगढ़ कार्यालय को भी आईएसओ प्रमाणन प्रदान किया गया।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*नसरवन के बाड़ा में चल रहे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने लिया संज्ञान; काम रुकवाया, सामग्री जब्त*

*नसरवन के बाड़ा में चल रहे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने लिया संज्ञान; काम रुकवाया, सामग्री जब्त*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d