पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कमल मौर्य व श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी श्री वीरेन्द्र धार्वे महोदय के मार्गदर्शन पर निरीक्षक अभिषेक चौबे थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ की पुलिस टीम के द्वारा अवैध रूप से रेत कारोबारियों के रेत से भरा ट्रेक्टर जब्त कर बीएनएसएस एवं खनन अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।
विवरण – दिनांक 25 एवं 26 जून की दरम्यानी रात कटनी नदी के बकठा घाट में एक ट्रेक्टर के द्वारा अवैध रूप से नदी से रेत निकालकर परिवहन करने की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ की पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो देखा कि एक ट्रैक्टर चालक ट्रॉली में रेत भरे हुए हैं। रेत के अवैध परिवहन करने वाले ट्रैक्टर को पुलिस ने अपनी अभिरक्षा में लिया। ट्रैक्टर चालक के द्वारा रेत के परिवहन के संबंध में कोई भी वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये अतः ट्रेक्टर बिना नम्बर का मौके पर उपस्थित गवाहों के समक्ष धारा 106 बीएनएसएस के तहत जब्त कर धारा 4/21 खनन अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।
भूमिका – इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, सउनि संतोष स्वामी, आरक्षक पप्पू प्रजापति, आरक्षक चालक मज्जू कोल की मुख्य भूमिका रही।


