• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, September 5, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश छिन्दवाडा

राष्ट्रवादी चालक सेवा संगठन’ ने मानवता की अनूठी मिसाल पेश की है

by Manish Gautam Chiefeditor
June 27, 2026
in छिन्दवाडा
0
राष्ट्रवादी चालक सेवा संगठन’ ने मानवता की अनूठी मिसाल पेश की है
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

‘राष्ट्रवादी चालक सेवा संगठन’ ने मानवता की अनूठी मिसाल पेश की है। बीते 13 जून को बनारस में सड़क हादसे का शिकार हुए ग्राम लीखावाड़ी (परासिया) निवासी वाहन चालक प्रदुम यदुवंशी के पार्थिव देह को संगठन के साथी ससम्मान उनके गृह ग्राम लेकर आए। वहीं, दिवंगत साथी की तेरहवीं पर संगठन के पदाधिकारियों ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और आपस में एकत्रित की गई ₹45,500 की आर्थिक सहायता राशि दिवंगत चालक की पत्नी को सौंपी।
शासन की बेरुखी पर उठाए सवाल, ‘चालक कल्याण बोर्ड’ की मांग
संगठन ने हादसे के बाद भी शासन-प्रशासन के किसी नुमाइंदे द्वारा पीड़ित परिवार की सुध न लेने पर नाराजगी जताई है। संगठन के सदस्यों ने मांग की है कि कोरोना काल जैसी महामारी में भी देश की अर्थव्यवस्था को गति देने वाले वाहन चालकों के हितों की रक्षा के लिए सरकार ‘अलग से वाहन चालक कल्याण बोर्ड’ का गठन करे, ताकि पीड़ित परिवारों को समय पर सरकारी सहायता मिल सके।

अनुशासन और नियमों की अनूठी मिसाल
यह संगठन अपने कड़े अनुशासन के लिए जाना जाता है। इसके सभी सदस्य अनिवार्य रूप से निर्धारित यूनिफॉर्म, आई-कार्ड और नेम प्लेट में रहते हैं। संगठन में वाहन चलाते समय शराब का सेवन करने पर पूर्ण प्रतिबंध है और नियम तोड़ने वाले को तुरंत निष्कासित कर दिया जाता है।
एसपी ऑफिस में दिया ज्ञापन, प्रशासन को सहयोग का भरोसा
सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाते हुए संगठन ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर यातायात व्यवस्था व सुरक्षा में पुलिस-प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा जताया है।
इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नेपाल राठौर, प्रदेश अध्यक्ष रवि यादव, छिंदवाड़ा जिला अध्यक्ष जीतू चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष आकाश सिंह कुशवाहा, कोषाध्यक्ष दीपक यदुवंशी, सचिव संजय राठौर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, चालक साथी और ग्रामीण जन उपस्थित रहे। *संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कटनी में धार्मिक टिप्पणी को लेकर शिकायत, जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने थाने में सौंपा आवेदन

कटनी में धार्मिक टिप्पणी को लेकर शिकायत, जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने थाने में सौंपा आवेदन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.