*योगेश गजभिये पांढुरना*.कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशन में तथा सहायक आबकारी आयुक्त बी.आर. वैद्य के मार्गदर्शन में पांढुर्णा जिले में अवैध शराब के विनिर्माण, परिवहन, संग्रहण एवं विक्रय पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के उद्देश्य से आबकारी वृत्त पांढुर्णा के ग्राम घोघरी एवं चिरकुटाघोंदी में अवैध शराब के अड्डों पर दबिश दी गई।
कार्रवाई के दौरान नालों एवं जंगल में झाड़ियों के पास अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब बनाने के लिए पन्नियों एवं ड्रमों में एकत्रित लगभग 500 किलो महुआ लाहन का सैंपल लिया गया तथा शेष महुआ लाहन निर्मूल्य होने के कारण विधिवत नष्ट किया गया।
उक्त कार्रवाई में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) के अंतर्गत कुल 02 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। कार्रवाई के दौरान वृत्त प्रभारी अनिकेत पटेल एवं आरक्षक श्रद्धा राहंगडाले उपस्थित रहे।


