*योगेश गजभिये पांढुरना*.प्रशासनिक इकाइयों के गठन, पुनर्गठन, पदीय संरचना के युक्तियुक्तकरण एवं प्रशासनिक दक्षता संवर्धन के संबंध में सुझाव आयोग को उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद पांढुर्णा में बैठक आयोजित की गई।
बैठक एसडीएम पांढुर्णा अलका एक्का की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष संदीप घाटोड़े, जनपद पंचायत अध्यक्ष लता तुमड़ाम,नगरपालिका उपाध्यक्ष ताहीर पटेल, अन्य जनप्रतिनिधि, विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राजनीतिक संगठनों के सदस्य, पत्रकारगण तथा नगर के वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न संगठनों के सदस्यों द्वारा प्रशासनिक इकाइयों के गठन, पुनर्गठन, पदीय संरचना के युक्तियुक्तकरण एवं प्रशासनिक दक्षता संवर्धन के संबंध में अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए गए, जिन्हें आयोग को उपलब्ध कराया जाएगा।


