कटनी। जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्राप्त जन शिकायतों के आधार पर वृत्त बड़वारा एवं ढीमरखेड़ा क्षेत्र में आबकारी कंट्रोल रूम प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी मंशाराम उइके के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।
*बड़वारा क्षेत्र में दो स्थानों पर कार्रवाई*
आबकारी दल ने वृत बड़वारा अंतर्गत ग्राम रोहनिया में कार्रवाई करते हुए अनिल गुप्ता पिता गणेश कुमार गुप्ता के कब्जे से 15 पाव प्लेन देशी मदिरा तथा शांति बाई पति मनोज कचेर के कब्जे से 10 पाव प्लेन देशी मदिरा बरामद की।
*ढीमरखेड़ा क्षेत्र में भी चला अभियान*
वृत्त ढीमरखेड़ा के विलायतकला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भुडसा में कमलेश पिता तेजीलाल कुशवाहा के कब्जे से 20 पाव प्लेन मदिरा, ग्राम लोहरवारा निवासी रमेश पाल पिता रामकृपाल पाल के कब्जे से 7 पाव मसाला एवं 8 पाव प्लेन मदिरा तथा ग्राम पथवारी निवासी फूलचंद यादव पिता धनीराम यादव के कब्जे से 15 पाव प्लेन मदिरा जब्त की गई।
*पांच प्रकरण दर्ज*
कार्रवाई के दौरान कुल 75 पाव अवैध देशी मदिरा जब्त कर संबंधित आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) के तहत 5 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।इस कार्रवाई में वृत्त प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी प्रवीण रतन वरकड़े तथा आबकारी आरक्षक अनुराग शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
*जन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई जारी*
अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। विभाग ने आमजन से अपील की है कि अवैध शराब संबंधी किसी भी गतिविधि की सूचना आबकारी विभाग को उपलब्ध कराएं, ताकि प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।


