जो एक बार मध्यप्रदेश आता है, यहीं का होकर रह जाता है…
आज भोपाल में ETGovernment द्वारा आयोजित ‘ET Viksit MP 2026’ कॉन्क्लेव का शुभारंभ कर निवेशकों को प्रदेश की असीम संभावनाओं से अवगत कराया।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में विकसित भारत @ 2047 के संकल्प को साकार करने में मध्यप्रदेश 2 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है।
उद्योग अनुकूल नीतियों और पारदर्शी व्यवस्था के परिणामस्वरूप अब तक प्राप्त निवेश प्रस्तावों में से लगभग ₹10 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव धरातल पर उतर चुके हैं। मध्यप्रदेश आज देश के सबसे तेजी से प्रगति करने वाले राज्यों में शामिल है।


