कालापीपल(बब्लू जायसवाल)बहुचर्चित ग्राम चाकरोद का शासकीय पट्टा कांड कार्यवाही से कोसों दूर,चाकरोद
में शासकीय पट्टे की भूमि की कथित अवैध खरीद-फरोख्त का मामला लंबे समय से चर्चा में है,लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी प्रशासन की ओर से कोई स्पष्ट जवाब सामने नहीं आया है,ग्रामीणों का आरोप है कि शासकीय पट्टे की जमीन का नियमों के विरुद्ध लेन-देन किया गया,जिसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों को की गई थी,मामले की जांच और कार्यवाही कछूऐ की चाल से चल रही है,कई बार आवेदन एवं शिकायतें दी गईं, लेकिन अब तक न तो दोषियों पर कार्यवाही तो दूर की बात अभी तक एसडीएम महोदय उनसे यहां तक नहीं जान पाए कि आखिर यह पट्टे की जमीन स्वर्ण के पास कैसे आई तो कार्यवाही क्या खाक होगी,ओर न ही शिकायतकर्ताओं को संतोषजनक जवाब नहीं मिल पा रहा है,सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब मामला प्रशासन के संज्ञान में है,तो फिर जांच की स्थिति क्या है और कार्यवाही देरी क्यों हो रही है,क्षेत्र के लोगों ने आरोप लगाया कि मामले में पारदर्शिता का अभाव है और जिम्मेदार अधिकारी स्पष्ट जानकारी देने से बच रहे हैं। वहीं,संबंधित एसडीएम कार्यालय से भी अब तक कोई ठोस जवाब सामने नहीं आया है,जिससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है,ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि शासकीय पट्टे की भूमि की कथित अवैध खरीद-फरोख्त की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही जाए तथा जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए, ताकि लोगों का प्रशासन पर विश्वास बना रहे”जनहित हमारा उद्देश्य सरकार की जमीन सरकार को मिले”


