• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, September 5, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*महापौर जनसुनवाई में 33 आवेदनों पर हुई सुनवाई* *जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर, महापौर ने अधिकारियों को तय की समयसीमा*

by Manish Gautam Chiefeditor
June 23, 2026
in कटनी
0
*महापौर जनसुनवाई में 33 आवेदनों पर हुई सुनवाई*  *जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर, महापौर ने अधिकारियों को तय की समयसीमा*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (23 जून) – नगर पालिक निगम कटनी द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से आयोजित साप्ताहिक महापौर जनसुनवाई मंगलवार को मेयर इन काउंसिल सभागार में संपन्न हुई। जनसुनवाई में शहर के विभिन्न वार्डों से बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे और पेयजल, साफ-सफाई, सड़क मरम्मत, नाली निर्माण, अतिक्रमण तथा राजस्व संबंधी समस्याओं से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किए।

जनसुनवाई के दौरान कुल 33 आवेदनों पर सुनवाई की गई। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करना नगर निगम की प्राथमिकता है। जनहित से जुड़े मामलों में अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा।

जनसुनवाई के दौरान कई आवेदनों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए, वहीं शेष प्रकरणों के शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित विभागों को समयसीमा निर्धारित कर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए गए। महापौर श्रीमती सूरी ने अधिकारियों से अपने स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग करते हुए नागरिक समस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करने हेतु निर्देशित किया।

जनसुनवाई में विभिन्न विभागों के अधिकारी एक ही मंच पर उपस्थित रहे, जिससे नागरिकों को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए अलग-अलग शाखाओ के चक्कर नहीं लगाने पड़े। इस व्यवस्था से आमजन को त्वरित सुनवाई एवं सरल समाधान का लाभ मिला।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
🚨 वायरल स्टंट पड़ा भारी! सड़क पर करतब दिखाने वाले ऑटो चालक पर पुलिस का शिकंजा

🚨 वायरल स्टंट पड़ा भारी! सड़क पर करतब दिखाने वाले ऑटो चालक पर पुलिस का शिकंजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.