• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 25, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कटनी: छात्रावासों और आश्रमों में सुरक्षा-सुविधाओं पर सख्त हुई जिला पंचायत CEO हरसिमरनप्रीत कौर

by Manish Gautam Chiefeditor
June 23, 2026
in कटनी
0
कटनी: छात्रावासों और आश्रमों में सुरक्षा-सुविधाओं पर सख्त हुई जिला पंचायत CEO हरसिमरनप्रीत कौर
0
SHARES
23
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

MP NEWS CAST
कटनी राज्य शासन द्वारा संचालित छात्रावासों एवं आश्रमों में बालक-बालिकाओं की सुरक्षा, स्वच्छता एवं प्रदत्त सुविधाओं को पारदर्शिता के साथ सर्वोच्च प्राथमिकता से उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करें। इस आशय के निर्देश जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अनुसूचित जाति एवं जनजातीय कार्य विभाग के छात्रावासों और आश्रमों के प्राचार्यों,अधीक्षकों, सहायक यंत्री और उपयंत्रियों को दिए। सुश्री कौर ने इस दौरान विभागीय योजनाओं, कार्यक्रमों और गतिविधियों की विस्तार से जानकारी ली। जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने छात्रावासों और आश्रमों में बालिक बालिकाओं की सुरक्षा हेतु सीसीटीवी कैमरे, चौकीदार की व्यवस्था, स्वास्थ्य परीक्षण (स्किल सेल और अन्य परीक्षण), हॉस्टल परिसर ,खाद्यान्न, खानपान, बिस्तरों में स्वच्छता मानकों को अपनाने खेलकूद की गतिविधियों का संचालन और किचन गार्डन बनाने खास रूप से हिदायत दी। इस दौरान आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक श्री विमल चौरसिया ने विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों की प्रगति की जानकारी से अवगत कराया। सुश्री कौर ने छात्रावासों और आश्रमों की व्यवस्था दुरुस्त और सुव्यवस्थित संचालन हेतु लापरवाही नहीं बरतने को कहा। कन्या छात्रावासों और आश्रमों की विशेष निगरानी और आवश्यक सुरक्षा के उपाय अपनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

पारदर्शिता हेतु चस्पा कराएं

जिला पंचायत सीईओ ने दो टूक कहा कि शासन द्वारा प्रदत्त सुविधाओं,समय सारिणी और दीवारों पर महत्वपूर्ण जानकारियों का लेखन पारदर्शिता हेतु ज़रूर कराएं। शासन से प्राप्त आवंटन और उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी पालकों और बालकों को मुहैया कराएं और पारदर्शिता हेतु सूचना पटल पर भी चस्पा कराएं। उन्होंने समस्त आवश्यक अभिलेखों का संधारण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

प्रवेश की प्रगति को शत प्रतिशत पूर्ण करें

जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने उपस्थित लोक सेवकों को निर्देश देते हुए कहा कि छात्रावासों एवं आश्रमों में निर्धारित सीटों की संख्या के मुताबिक शत प्रतिशत छात्र-छात्राओं का प्रवेश कराया जाना सुनिश्चित करें।

धरती आबा के स्वीकृत कार्यों की प्रगति

जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत और परिसंपत्ति संधारण मद से स्वीकृत कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए समीक्षा की। उन्होंने निर्माण कार्यों को तकनीकी मापदंडों का पालन करते हुए नियत समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराए जाने के निर्देश तकनीकी अधिकारियों को दिए।

समीक्षा बैठक में छात्रावासों और आश्रमों के प्राचार्य, अधीक्षक, सहायक यंत्री और उपयंत्रियों की उपस्थिति रही।

यू ट्यूब टाईटल

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
बड़वारा में ट्रकों से डीजल चोरी की घटनाएं, एक रात में तीन वाहन बने निशाना

बड़वारा में ट्रकों से डीजल चोरी की घटनाएं, एक रात में तीन वाहन बने निशाना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d