• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, September 5, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

कल (21 जून) थमेगी सूर्य की उत्तरायण यात्रा, मध्यप्रदेश के 14 जिलों में दिखेगा ‘जीरो शैडो डे’ का अद्भुत नज़ारा : सारिका घारू

by Manish Gautam Chiefeditor
June 20, 2026
in नर्मदापुरम
0
कल (21 जून) थमेगी सूर्य की उत्तरायण यात्रा, मध्यप्रदेश के 14 जिलों में दिखेगा ‘जीरो शैडो डे’ का अद्भुत नज़ारा : सारिका घारू
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

MP NEWS CAST

कल 21 जून को मध्यप्रदेश के 14 जिलों में एक दुर्लभ खगोलीय घटना देखने को मिलेगी। कुछ पलों के लिए लोगों की परछाई पूरी तरह गायब हो जाएगी। राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त विज्ञान प्रसारिका सारिका घारू ने बताया कि आज सूर्य अपनी उत्तरायण यात्रा पूर्ण करेगा और दोपहर 1 बजकर 57 मिनट पर उत्तरी गोलार्द्ध में अपनी चरम स्थिति पर पहुंचेगा। इस खगोलीय घटना को समर सॉल्स्टिस (Summer Solstice) कहा जाता है।
सारिका घारू के अनुसार, कर्क रेखा पर स्थित मध्यप्रदेश के नगरों और स्थानों में स्थानीय सोलर नून (Solar Noon) के समय सूर्य ठीक सिर के ऊपर होगा। इस कारण कुछ क्षणों के लिए सीधे खड़े व्यक्ति, खंभे या अन्य वस्तुओं की परछाई उनके ठीक नीचे सिमट जाएगी और दिखाई नहीं देगी। इस घटना को ‘जीरो शैडो डे’ (Zero Shadow Day) कहा जाता है।
उन्होंने बताया कि यह अद्भुत खगोलीय दृश्य पूरे प्रदेश में नहीं बल्कि केवल कर्क रेखा के आसपास स्थित क्षेत्रों में ही दिखाई देगा। 21 जून वर्ष का सबसे लंबा दिन और सबसे छोटी रात भी होती है।
स्वयं करें प्रकृति का यह अनोखा प्रयोग
विज्ञान प्रसारिका सारिका घारू ने बच्चों, युवाओं और आम नागरिकों से इस वैज्ञानिक उत्सव को मनाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि इसे देखने के लिए किसी विशेष उपकरण की आवश्यकता नहीं है। निर्धारित समय से कुछ मिनट पहले किसी खुली धूप वाली जगह या छत पर पहुंचें और एक पीवीसी पाइप, पानी की बोतल या लकड़ी के डंडे को सीधा खड़ा करें अथवा स्वयं सीधे खड़े हो जाएं। सोलर नून के समय वस्तु और व्यक्ति की परछाई पैरों के नीचे सिमटकर लगभग पूरी तरह गायब हो जाएगी।
मध्यप्रदेश के इन 14 जिलों में इस समय दिखाई देगा जीरो शैडो डे
जिला
स्थानीय सोलर नून
शहडोल
दोपहर 12:06 बजे
उमरिया
दोपहर 12:09 बजे
कटनी
दोपहर 12:10 बजे
जबलपुर
दोपहर 12:12 बजे
दमोह
दोपहर 12:12 बजे
सागर
दोपहर 12:16 बजे
रायसेन
दोपहर 12:20 बजे
विदिशा
दोपहर 12:20 बजे
भोपाल
दोपहर 12:22 बजे
सीहोर
दोपहर 12:23 बजे
राजगढ़
दोपहर 12:25 बजे
आगर मालवा
दोपहर 12:27 बजे
उज्जैन
दोपहर 12:28 बजे
रतलाम
दोपहर 12:31 बजे

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*मध्यप्रदेश को मिली दोहरी सौगात, 2 हजार 935 करोड़ की लागत से बनेगी इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड फोर-लेन सड़क*

*मध्यप्रदेश को मिली दोहरी सौगात, 2 हजार 935 करोड़ की लागत से बनेगी इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड फोर-लेन सड़क*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.