• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, September 4, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home Uncategorized

*नीट व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में जान गंवाने वाले विद्यार्थियों को दी श्रद्धांजलि, शहीद का दर्जा देने की मांग*

by Manish Gautam Chiefeditor
June 19, 2026
in Uncategorized
0
*नीट व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में जान गंवाने वाले विद्यार्थियों को दी श्रद्धांजलि, शहीद का दर्जा देने की मांग*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*नीट व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में जान गंवाने वाले विद्यार्थियों को दी श्रद्धांजलि, शहीद का दर्जा देने की मांग*

भोपाल। भारतीय गण वार्ता पार्टी (भगवा पार्टी) द्वारा गुरुवार को भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर नीट एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की अव्यवस्थाओं, पेपर लीक और प्रशासनिक विफलताओं के कारण जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर दिवंगत विद्यार्थियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा परीक्षा व्यवस्था में सुधार और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग उठाई।कार्यक्रम में भारतीय गण वार्ता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवाकांत शुक्ला, कार्यकारी अध्यक्ष सुरेन्द्र शुक्ला, राष्ट्रीय महासचिव विनोद पाण्डेय, संगठन मंत्री आर.एस. खालसा, प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार भार्गव, उदयभान सिंह चढ़ार, रायसेन जिला अध्यक्ष रचना सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहित सिंह सहित अन्य पदाधिकारी, सैकड़ों छात्र एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इस अवसर पर उपस्थित छात्रों ने कहा कि देशभर में नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सामने आई अनियमितताओं, पेपर लीक और भ्रष्टाचार ने लाखों युवाओं के भविष्य को प्रभावित किया है। कई विद्यार्थियों ने मानसिक तनाव और निराशा के चलते अपनी जान गंवाई, जो बेहद चिंताजनक और दुखद है। छात्रों ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “हम केवल निष्पक्ष परीक्षा और अपने सपनों की सुरक्षा चाहते हैं। युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा।”राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवाकांत शुक्ला ने कहा, “जिन विद्यार्थियों ने व्यवस्था की विफलताओं और परीक्षा घोटालों के कारण अपने प्राण गंवाए हैं, वे केवल अपने परिवारों की नहीं बल्कि पूरे देश की क्षति हैं। हमारी मांग है कि ऐसे सभी दिवंगत विद्यार्थियों को शहीद का दर्जा दिया जाए, उनके परिवारों को पांच करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।”
राष्ट्रीय महासचिव विनोद पाण्डेय ने कहा, “परीक्षा प्रणाली में लगातार सामने आ रही गड़बड़ियां देश के युवाओं का विश्वास तोड़ रही हैं। सरकार को दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए ऐसी व्यवस्था बनानी चाहिए जिससे भविष्य में किसी भी छात्र को अन्याय का सामना न करना पड़े।”
संगठन मंत्री आर.एस. खालसा ने कहा, “परीक्षा घोटालों में शामिल दोषियों पर कठोर कार्रवाई करते हुए ऐसा कानून बनाया जाए, जिससे भविष्य में युवाओं के सपनों के साथ खिलवाड़ करने की कोई हिम्मत न कर सके।”कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर परीक्षा प्रणाली को पूर्णतः पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त बनाने, परीक्षा घोटालों के दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने, दिवंगत विद्यार्थियों को शहीद का दर्जा देने तथा पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की।श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने दिवंगत विद्यार्थियों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के अंत में युवाओं के हितों की रक्षा और परीक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*एक आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार; नगर निगम कर्मियों ने खत्म की हड़ताल, काम पर लौटे*

*एक आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार; नगर निगम कर्मियों ने खत्म की हड़ताल, काम पर लौटे*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.