• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*कलेक्टर ने बचैया गांव में रात्रिकालीन चौपाल में ग्रामीणों से किया संवाद* *रात्रिकालीन चौपाल बनी भरोसे और संवाद का मंच, लोगों ने खुल कर बताईं समस्याएं*

by Manish Gautam Chiefeditor
June 18, 2026
in कटनी
0
*कलेक्टर ने बचैया गांव में रात्रिकालीन चौपाल में ग्रामीणों से किया संवाद*     *रात्रिकालीन चौपाल बनी भरोसे और संवाद का मंच, लोगों ने खुल कर बताईं समस्याएं*
0
SHARES
52
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी । कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने गुरुवार रात जनपद पंचायत बहोरीबंद की ग्राम पंचायत बचैया के शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल परिसर में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा और वन मंडलाधिकारी श्री गर्वित गंगवार भी मौजूद हैं।

समाचार लिखे जाने तक रात्रिकालीन चौपाल का आयोजन जारी है। रिमझिम फुहारों के बीच यहां चौपाल में अब तक 52आवेदनों पर सुनवाई कलेक्टर श्री तिवारी ने की है। कलेक्टर ने जब ग्रामीणों की बातें सुनना शुरू किया , तो ग्रामीणों ने बिना हिचक और झिझक के अपनी समस्याएं बताना शुरू किया।चौपाल का माहौल कुछ ऐसा बना, मानो गांव का कोई अपना ही सबकी बातें सुनने आया हो। ग्रामीणजन ,कलेक्टर की सहजता और सदाशयता से काफी खुश दिखे और यहां की रात्रिकालीन चौपाल ग्रामीणों और प्रशासन के बीच विश्वास, आत्मीयता और संवेदनशील संवाद का सशक्त उदाहरण बन गई।

ग्रामीणों ने कलेक्टर श्री तिवारी की सहजता और आत्मीय संवाद से काफी । किसी ने पेयजल की समस्या बताई, तो किसी ने सड़क, बिजली और अपने जमीन से संबंधित समस्याएं तथा शासकीय योजनाओं से जुड़े मुद्दे साझा किए। कलेक्टर श्री तिवारी ने हर व्यक्ति की समस्या को पूरे धैर्य और गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।रात्रि चौपाल में राजस्व से सम्बंधित मामलोँ में आबादी भूमि का पट्टा, 18 जून गुरुवार को बारिश एवं तीव्र गति से आये तूफान से घरेलू पानी की टंकी क्षतिग्रस्त होने और मुआवजा दिलाने, नक्शा में त्रुटि सुधार और खसरे का ऑनलाइन रिकॉर्ड दर्ज कराने, राजस्व अभिलेख के रिकॉर्ड में सुधार कराने और बीपीएल कार्ड सूची में नाम जोड़ने तथा वृद्धावस्था पेंशन संबंधी आवेदनो के निराकरण के कलेक्टर श्री तिवारी ने निर्देश दिए। वहीं पुलिस से सम्बंधित मामलों में डराने धमकाने जैसे मामले आये और रात्रि कालीन चौपाल में बिजली कटने और ट्रांसफार्मर बदलवाने तथा ख़राब होने सम्बन्धी आवेदन मिले जिन्हे कलेक्टर श्री तिवारी ने सम्बंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकृत करने के निर्देश दिए। इसके अलावा ग्राम बचैया के सरपंच राहुल कोरी ने आधार सेवा केंद्र खोलने सम्बन्धी आवेदन दिए।

 

 

रात्रि चौपाल में प्रशासन का यह मानवीय और संवेदनशील चेहरा ग्रामीणों को विशेष रूप से प्रभावित करता नजर आया। कलेक्टर को समस्या बताने यहां आये करीब 65 वर्षीय वृद्ध भरत और 70 वर्षीय बेनी प्रसाद निवासी बचैया का कहना था कि जब अधिकारी गांव में आकर उनकी समस्याएं सुनते हैं, तो समाधान की उम्मीद और भी मजबूत हो जाती है।

 

रात्रि चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों का कहना था कि उन्होंने पहली बार किसी कलेक्टर को इतनी आत्मीयता और सहजता के साथ अपने बीच बैठकर उनकी बातें सुनते देखा है। यही कारण रहा कि चौपाल केवल शिकायतों का मंच नहीं रही, बल्कि प्रशासन और जनता के बीच भरोसे के रिश्ते को और मजबूत करने का माध्यम बन गई।

*कलेक्टर,एसपी ने की पूजा अर्चना*

कलेक्टर श्री तिवारी, एसपी और डीएफओ ने ग्राम बचैया के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में पूजा -अर्चना किया। वैदिक मंत्रो और ऋचाओं की अनुगूंज के बीच कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियोँ ने भगवान हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर जिलेवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कटनी स्टेशन पर बड़ा छापा 10 अवैध वेंडर दबोचे, रेलवे में मचा हड़कंप

कटनी स्टेशन पर बड़ा छापा 10 अवैध वेंडर दबोचे, रेलवे में मचा हड़कंप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d