कालापीपल(बब्लू जायसवाल)मोदी सरकार के12 वर्ष सेवा सुशासन समर्पण विकास के पूर्ण होने पर देवास-शाजापु सांसद मेहन्द्र सिंह सोलंकी का कालापीपल मंडल में प्रवास हुआ और आयोजित जन कल्याणकारी शिविर के दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष बबलू जायसवाल एवं नगर परिषद अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल ने क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग को प्रमुखता से उठाते हुए,कालापीपल रेलवे स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग संबंधी मांग पत्र सांसद महेंद्र सोलंकी देवास-शाजापुर को सौंपा, मांग पत्र में बताया गया कि कालापीपल क्षेत्र के हजारों यात्रियों को ट्रेन स्टॉपेज नहीं होने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है,क्षेत्रवासियों को यात्रा के लिए अन्य स्टेशनों पर निर्भर रहना पड़ता है,जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त हानि होती है,जनप्रतिनिधियों ने मांग की कि यात्रियों की सुविधा एवं क्षेत्र के विकास को ध्यान में रखते हुए प्रमुख ट्रेनों का कालापीपल रेलवे स्टेशन पर नियमित ठहराव सुनिश्चित किया जाए,इस दौरान उपस्थित अधिकारियों ने मांग को संबंधित विभाग तक पहुंचाने का आश्वासन दिया,इस अवसर पर सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी,विधायक घनश्याम चंद्रवंशी,जिला अध्यक्ष रवि पांडे,परिषद अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल,मंडल अध्यक्ष कमल मीणा,राजीव धारपुरे,भारत महेश्वरी,जमना प्रसाद पाटीदार,भगवत राजपूत,जुझार सिंह राजपूत आदि जनप्रतिनिधि,सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।


