• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, June 16, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश पढुरंना

*कोरोना काल में शुरू हुई रक्तदान मुहिम, आज सैकड़ों जरूरतमंदों के लिए बनी जीवनदायिनी* *15 अगस्त 2020 से युथ ऑफ सौसर एसोसिएशन कर रही रक्तदान शिविरों का आयोजन*

by Manish Gautam Chiefeditor
June 16, 2026
in पढुरंना
0
*कोरोना काल में शुरू हुई रक्तदान मुहिम, आज सैकड़ों जरूरतमंदों के लिए बनी जीवनदायिनी*  *15 अगस्त 2020 से युथ ऑफ सौसर एसोसिएशन कर रही रक्तदान शिविरों का आयोजन*
0
SHARES
4
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*योगेश गजभिये पांढुरना*.मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था युथ ऑफ सौसर एसोसिएशन द्वारा 15 अगस्त 2020 से रक्तदान अभियान की शुरुआत की गई थी। वर्ष 2020 में कोरोना महामारी के दौरान सरकारी अस्पताल सौसर एवं जिला अस्पताल छिंदवाड़ा में रक्तदाताओं की कमी के कारण रक्त संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।

कोरोना के विपरीत परिस्थितियों में अधिकांश युवा रक्तदान के लिए आगे नहीं आ रहे थे। ऐसे समय में युथ ऑफ सौसर एसोसिएशन ने जिले एवं सिविल अस्पताल सौसर में रक्त समूहों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रक्तदान शिविरों का आयोजन प्रारंभ किया।

जब जिला अस्पताल में रक्त की कमी की स्थिति बनी, तत्कालीन बीएमओ एन.के. शास्त्री द्वारा संस्था के सदस्यों से रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सहयोग की अपेक्षा की गई। इसके बाद संस्था द्वारा रक्तदान शिविरों की पहल शुरू की गई, जिसके माध्यम से जनजागरूकता फैलाने के साथ-साथ सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों में भी रक्तदान शिविर आयोजित करने का संदेश दिया जाने लगा।

25 रक्तदान शिविरों के माध्यम से 955 से अधिक मरीजों को मिला लाभ, वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन में दर्ज हुआ नाम

युथ ऑफ सौसर एसोसिएशन द्वारा अब तक 25 रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा चुका है तथा प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से लगभग डेढ़ हजार लोगों तक सहायता पहुंचाई गई है। संस्था के माध्यम से लगभग 955 से अधिक मरीजों को रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग किया गया है।

सौसर क्षेत्र एवं आसपास के अनेक रक्तवीरों ने आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों तक पहुंचकर रक्तदान कर सेवा प्रदान की है। विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं एवं दुर्घटना के मामलों में रक्त की आवश्यकता होने पर संस्था के सदस्य सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। इस कार्य में सरकारी अस्पताल सौसर एवं जिला अस्पताल की टीम द्वारा भी निरंतर सहयोग प्रदान किया जाता रहा है।

संस्था द्वारा “रक्तदान महादान-जीवनदान” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा लोगों को रक्तदान के महत्व के प्रति प्रेरित करने का संकल्प लिया गया है। रक्तदान शिविरों के आयोजन एवं व्यवस्थाओं में युथ ऑफ सौसर की नारी शक्ति महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

इस सामाजिक कार्य में युथ ऑफ सौसर एसोसिएशन के 60 से अधिक वरिष्ठ मार्गदर्शक सदस्य तथा लगभग 200 सदस्यीय टीम का सतत सहयोग प्राप्त होता है। संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, जल संरक्षण, मतदाता जागरूकता सहित विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए प्रत्येक कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दे रही है।

उल्लेखनीय है कि संस्था के उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए उसका नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड, लंदन में भी दर्ज किया जा चुका है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान खिलाड़ियों को अब पुलिस में सीधी नौकरी MP Police Sports Quota 2026

CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान खिलाड़ियों को अब पुलिस में सीधी नौकरी MP Police Sports Quota 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d