• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, June 14, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*ढीमरखेड़ा पुलिस द्वारा शराब के लिए वसूली करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

by Manish Gautam Chiefeditor
June 14, 2026
in कटनी
0
*ढीमरखेड़ा पुलिस द्वारा शराब के लिए वसूली करने वाला आरोपी गिरफ्तार*
0
SHARES
63
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर धीरज जैन

पुलिस अधीक्षक कटनी आईपीएस श्री अभिनय विश्वकर्मा के नेतृत्व में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य एवं एसडीओपी सलीमानाबाद श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना ढीमरखेड़ा पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी श्रीमती महिमा रघुवंशी एवं थाना स्टाफ द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

मामले का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 08.06.2026 को फरियादी धन्नोलाल यादव पिता मिस्त्रीलाल यादव, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम झररी, थाना ढीमरखेड़ा, जिला कटनी, ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी महेश यादव द्वारा शराब पीने के लिए रुपये-पैसों की मांग की गई। पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।

फरियादी की रिपोर्ट पर थाना ढीमरखेड़ा में अपराध क्रमांक 341/2026 अंतर्गत धारा 296, 115(2), 351(3) एवं 119(1) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान आरोपी महेश यादव पिता राधेलाल यादव, उम्र 37 वर्ष, निवासी ग्राम झररी, थाना ढीमरखेड़ा को विवेचना अधिकारी सहायक उप निरीक्षक विजयेन्द्र तिवारी द्वारा गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को माननीय जेएमएफसी न्यायालय ढीमरखेड़ा के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

थाना ढीमरखेड़ा पुलिस की इस प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में असामाजिक तत्वों एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा है। पुलिस की त्वरित एवं निष्पक्ष कार्यवाही से क्षेत्रीय नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है तथा आमजन द्वारा पुलिस की सराहना की जा रही है।

सराहनीय भूमिका

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी श्रीमती महिमा रघुवंशी, सहायक उप निरीक्षक विजयेन्द्र तिवारी, आरक्षक जागेश्वर एवं थाना ढीमरखेड़ा के समस्त स्टाफ की सराहनीय एवं विशेष भूमिका रही।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
थाना स्लीमनाबाद पुलिस ने ग्राम खिरहनी से चोरी हुई कार को किया बरामद*

थाना स्लीमनाबाद पुलिस ने ग्राम खिरहनी से चोरी हुई कार को किया बरामद*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d