अटल गार्डन में विकास की नई सौगात: 1 करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण
नागदा (नि.प्र.)। नगर पालिका परिषद नागदा द्वारा रविवार सायंकाल वार्ड क्रमांक 24 स्थित अटल निसर्ग उद्यान (अटल गार्डन), हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में भव्य भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एक करोड़ रुपये से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ एवं लोकार्पण किया गया। क्षेत्रवासियों ने इन विकास कार्यों का स्वागत करते हुए जनप्रतिनिधियों एवं नगर पालिका का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. तेजबहादुर सिंह चौहान रहे, जबकि विशेष अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष राजेश धाकड़ एवं जिला उपाध्यक्ष राकेश यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद नागदा की अध्यक्ष श्रीमती संतोष ओ.पी. गेहलोत ने की। मंचासीन अतिथियों में नागदा मंडल अध्यक्ष विजय पटेल, बिरलाग्राम मंडल अध्यक्ष प्रकाश जैन, सांसद एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि ओ.पी. गेहलोत, उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र शर्मा, वार्ड पार्षद शैलेंद्र यादव, लोक निर्माण सभापति भावना रावल, महामंत्री दौलतराम प्रजापत, पार्षद अनीता मीणा, विजय सिंह सिसोदिया, अनिल जोशी एवं सुभाष रावल सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। सभी का स्वागत वार्ड पार्षद ने किया |
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। अतिथियों ने विधायक निधि से निर्मित नवीन आंगनवाड़ी भवन एवं बाउंड्रीवाल का फीता खोल कर लोकार्पण किया तथा शिलालेख का अनावरण किया। इसके पश्चात अटल गार्डन परिसर में बनने वाले अत्याधुनिक सामुदायिक भवन का भूमिपूजन एवं नगर पालिका द्वारा खरीदे गए नवीन स्काई लिफ्ट वाहन का लोकार्पण किया गया।
मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अधोसंरचना निर्माण योजना के अंतर्गत 80.08 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया गया। वहीं 3.24 लाख रुपये की लागत से निर्मित आंगनवाड़ी कक्ष एवं बाउंड्रीवाल का लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही नगर पालिका द्वारा 17.49 लाख रुपये की लागत से खरीदे गए नवीन स्काई लिफ्ट वाहन को जनता को समर्पित किया गया। यह वाहन शहर की स्ट्रीट लाइट, हाईमास्ट एवं विद्युत व्यवस्था के रखरखाव कार्यों को अधिक सुरक्षित, तेज एवं प्रभावी बनाएगा।
आंगनवाड़ी भवन के लोकार्पण से क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। नागरिकों ने बताया कि लंबे समय से क्षेत्र में आंगनवाड़ी भवन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जो अब पूरी हो गई है। इससे बच्चों एवं महिलाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
अपने संबोधन में विधायक डॉ. तेजबहादुर सिंह चौहान ने कहा कि नगर के समग्र विकास के लिए आधारभूत सुविधाओं का विस्तार आवश्यक है। निर्माणाधीन सामुदायिक भवन सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजनों का प्रमुख केंद्र बनेगा, जिससे विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों को गति देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
अतिथियों ने अटल गार्डन में विकसित विभिन्न सुविधाओं की सराहना करते हुए कहा कि यह उद्यान अब क्षेत्रवासियों के लिए मनोरंजन, स्वास्थ्य एवं सामाजिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बन चुका है। यहां आधुनिक जिम, स्विमिंग पूल तथा इंडोर गेम्स कक्ष जैसी सुविधाओं का बड़ी संख्या में नागरिक लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आगामी समय में बनाबना तालाब का सौंदर्यीकरण किया जाएगा, जिससे यह क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण बन सकेगा। साथ ही सर्विस रोड निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद आवागमन और अधिक सुगम होगा।
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती संतोष ओ.पी. गेहलोत ने कहा कि नगर के सभी वार्डों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नगर पालिका निरंतर कार्यरत है और विकास की यह गति आगे भी जारी रहेगी।कार्यक्रम में छोटे मल्लाह, श्रीराम शर्मा, द्वारका प्रसाद जोशी, भूपेंद्र टाटावत, हरिकिशन लोहरवाड, नरेंद्र कोठारी, पूजा मंडल, डॉ रामचंद्र परमार, जगदीश बागड़ी, हेमलता बागड़ी, ऋतू पाण्डेय, विशाल रघुवंशी , गौतम लश्करी, सत्येंद्र चौहान, क्षितिज चौहान, सचिन राठौर, लखन चौहान, सुदर्शन साहनी,राहुल यादव, अमित मीणा,सूरज साहनी, संजय गवरी, महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी मुकेश वर्मा, मिशन नींव कार्यक्रम जिला समन्वयक लोकेन्द्र तंवर, पर्यवेक्षक शोभना कनेरे, राहत खान, नीता सूयल, ओम सोनी, कार्यकर्ता शायना बी, सहायिका निधा कर्मकार सहित जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, नगर पालिका अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
संचालन सुभाषचंद शर्मा एवं आभार पार्षद अनीता मीणा ने माना |

