नागदा । मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अंतर्गत आयोजित वैष्णोदेवी तीर्थदर्शन यात्रा (13 जून 2026 से 18 जून 2026) के लिए चयनित श्रद्धालुओं का नपा जनप्रतिनि एवं नगर जनप्रतिनिधि सामाजिक परिवार द्वारा शुभकामनाएं देकर रवाना किया गया। चयनित यात्रियों में यात्रा को लेकर विशेष उत्साह, श्रद्धा एवं भक्ति का वातावरण देखने को मिला।
नगर पालिका परिषद नागदा क्षेत्र से भी 6 पात्र हितग्राहियों का चयन हुआ है , जिन्हें पवित्र माता वैष्णो देवी धाम के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। शासन की इस जनकल्याणकारी योजना का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों एवं पात्र व्यक्तियों को देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कराने की सुविधा उपलब्ध कराना है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विजय पटेल, सांसद प्रतिनिधि एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि ओ.पी. गेहलोत,नगर पालिका उपाध्यक्ष सुभाषचंद शर्मा, स्टेशन मास्टर हनुमंत सिंह, अमर सोलंकी एवं अन्य ने चयनित श्रद्धालुओं का पुष्पमालाओं से स्वागत कर उन्हें सकुशल यात्रा की मंगलकामनाएं दीं। जनप्रतिनिधियों ने यात्रियों से आशीर्वाद प्राप्त करते हुए उनकी यात्रा के सुखद, सुरक्षित एवं सफल होने की कामना की।
जिले से लाटरी द्वारा चयनित सूची के अनुसार नगर पालिका क्षेत्र से 6 पात्र हितग्राहियों जिसमे चंदा बाई – देवीलाल जी, बेदात – अरुण, प्रेम कुवर – पृथ्वीपाल, अशोक – हरिशंकर, रजना – अशोक, मजूलता – दिलीपसिंह है जिन्हे यात्रा से पूर्व संबंधित विभाग द्वारा यात्रियों को आवश्यक दिशा-निर्देश एवं जानकारी प्रदान की गई। सभी श्रद्धालुओं को जनप्रतिनिधियों एवं नगर पालिका कर्मचारियों की उपस्थिति में नागदा से उज्जैन के लिए ट्रैन से रवाना किया गया, जहां से वे स्पेशल तीर्थ यात्रा ट्रैन मे सवार होकर वैष्णों देवी तक की यात्रा करेंगे |
चयनित श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री मोहन जी यादव क़ो धन्यवाद दिया साथ ही तीर्थदर्शन योजना के प्रति सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना के माध्यम से उन्हें माता वैष्णो देवी के दर्शन का अवसर प्राप्त हुआ है, जो उनके जीवन का एक अविस्मरणीय एवं सौभाग्यपूर्ण क्षण है। प्रशासन द्वारा यात्रा के सफल संचालन एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
नगर पालिका अध्यक्ष महोदया श्रीमती संतोष ओ.पी. गेहलोत ने कहा कि “माता वैष्णो देवी की कृपा सभी श्रद्धालुओं पर बनी रहे तथा उनकी यात्रा सुखद, सुरक्षित और मंगलमय हो। मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना समाज के वरिष्ठजनों एवं श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल है।”


