MP NEWS CAST
कटनी (13 जून)- जिले के तीन विकास खंडों बड़वारा, बहोरीबंद और ढीमरखेड़ा के 17 किचन शेड कम स्टोर रूम के रखरखाव,मरम्मत और दुरुस्तीकरण हेतु जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने प्रति रसोई सह भंडार गृह दस हजार रुपए के मान से संबंधित ग्राम पंचायतों को राशि आवंटित करने स्वीकृति प्रदान की है। जारी आदेश के अनुसार आबंटित राशि प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत केंद्रांश 60% और राज्यांश 40% की राशि से शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में निर्मित 10 वर्ष पुराने किचन शेड कम स्टोर रूम का मरम्मत कार्य कराया जाएगा। सुश्री कौर ने संबंधित ग्राम पंचायतों को निर्माण एजेंसी अधिकृत किया है। संबंधित सहायक यंत्री द्वारा तकनीकी स्वीकृति और ग्राम पंचायत द्वारा प्रशासकीय स्वीकृतियां जारी की जाएंगी। निर्माण एजेंसी को निर्धारित शर्तों का पालन करते हुए मरम्मत कार्य 30 जून 2026 तक पूर्ण कराया जाकर उपयोगिता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना और एक्जिट प्रोटोकॉल का पालन भी करना होगा। सहायक यंत्री द्वारा तकनीकी पर्यवेक्षण और विभागीय अमले द्वारा भौतिक प्रगति का पर्यवेक्षण किया जाएगा।
*इनको मिले दस-दस हजार*
जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर द्वारा जारी आदेश के मुताबिक जनपद पंचायत बड़वारा की ग्राम पंचायत बुजबुजा गड़ौहा, बिजौरी, भुड़सा बहोरीबंद की कोडिया, कूना, तेवरी और ढीमरखेड़ा की ग्राम पंचायत देवरी मारवाड़ी, खमतरा, आमाझाल, बिछुआ, कटरिया के किचन शेड कम स्टोर रूम के मरम्मत कार्य हेतु दस-दस हजार रूपये आवंटित किए जाने की स्वीकृति प्रदान की है।


