• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, June 17, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home ज्योतिष

*डॉ. चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा…*

by Manish Gautam Chiefeditor
June 13, 2026
in ज्योतिष
0
*डॉ. चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा…*
0
SHARES
85
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*आज 13 जून 2026, शनिवार को द्वितीय ज्येष्ठ पुरुषोत्तम मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है(दिन में 01:30 के बाद चतुर्दशी तिथि का प्रवेश होगा) और कृतिका नक्षत्र है। आज के दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:00 से दोपहर 12:53 तक रहेगा वहीं राहुकाल सुबह 09:05 से सुबह 10:46 तक रहेगा। आज चंद्रमा सुबह 7 बजे वृष राशि में उच्च पद प्राप्त करेगा – सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत योग बनाएगा, सूर्य वृष राशि में, मंगल मेष राशि में, बुध मिथुन राशि में, गुरु शुक्र कर्क राशि में, शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा। त्यौहार – मास शिवरात्रि। शनिवार के उपाय – सरसों के तेल का दीपक शनिदेव और पितरों को प्रसन्न करता है। शनिवार को शनिदेव की कृपा पाने के लिए गंगाजल में काले तिल मिलाकर पीपल के पेड़ पर अर्घ्य देना चाहिए। तीन परिक्रमा और उठक-बैठक करना लाभदायक होता है। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए दान-पुण्य करना भी जरूरी है। जिसमें चमड़े के जूते, काले तिल, उड़द की दाल और छाता जैसी वस्तुएं शामिल हैं। अच्छे कर्म करने वालों को शनिदेव पुरस्कृत करते हैं और बुरे कर्मों की सजा देते हैं। 13 जून 2026, शनिवार के दिन मासिक शिवरात्रि और शनिवार का अद्भुत संयोग है। शनिदेव और शिव जी की संयुक्त पूजा से कष्ट दूर होंगे। पार्थिव शिवलिंग बनाकर पूजन करें, हनुमान चालीसा का पाठ करें, पीपल के नीचे दीया जलाएं, और जरूरतमंदों को भोजन कराएं।*

मेष – पॉजिटिव- इस समय अपनी वित्तीय योजनाओं पर ज्यादा ध्यान दें। ये योजनाएं आपके भविष्य के लिए बहुत फायदेमंद साबित होंगी। किसी अधिकारी की मदद से जमीन-जायदाद से जुड़ा मामला सुलझ सकता है। कलात्मक कार्यों में भी आपकी रुचि बढ़ेगी।
नेगेटिव- कहीं भी बातचीत करते समय संतुलित और व्यवस्थित रहें। किसी के बहकावे में न आएं। भावनाओं में आकर गलत निर्णय लेने से नुकसान हो सकता है और धोखा भी मिल सकता है। विद्यार्थियों को किसी खास विषय में दिक्कत रहेगी।

व्यवसाय- व्यवसाय में स्टाफ और कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा, लेकिन काम की क्वालिटी को और बेहतर बनाने की जरूरत है। आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने के बजाय मौजूदा कामों पर ध्यान केंद्रित रखें। लापरवाही की वजह से कुछ ऑर्डर कैंसिल हो सकते हैं।
लव- घर में सुख-शांति रहेगी। मनोरंजक प्रोग्राम बनेंगे। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- तनाव से दूर रहें, वरना इसका असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। मेडिटेशन में कुछ समय जरूर बिताएं।
*भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 5*

वृष – पॉजिटिव- समय और भाग्य आपका पूरा सहयोग कर रहे हैं। काफी समय से किसी खास काम के लिए किए जा रहे प्रयासों के अनुकूल परिणाम मिलने वाले हैं। सकारात्मक लोगों से मेलजोल बढ़ेगा और ये संपर्क आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे।
नेगेटिव- अपनी दैनिक गतिविधियों को सहज तरीके से पूरा करते जाएं। ज्यादा हासिल करने की चाहत नुकसान भी दे सकती है। बेकार के वाद-विवाद में समय और ऊर्जा बर्बाद न करें। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ज्यादा फोकस रखना होगा।

व्यवसाय- इस समय व्यापारिक गतिविधियों में गंभीरता से सोच-विचार और मूल्यांकन करने की जरूरत है। पेमेंट कलेक्ट करने के लिए समय अच्छा है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के व्यवसाय में नए संपर्क बनेंगे, जो फायदेमंद साबित होंगे। ऑफिस की गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी।
लव- पति-पत्नी के आपसी सामंजस्य और प्रयासों से घर का वातावरण उचित और व्यवस्थित बना रहेगा।
स्वास्थ्य- बदलते मौसम की वजह से गले और छाती में इंफेक्शन जैसी स्थिति महसूस हो सकती है। लापरवाही न करें और उचित इलाज लें।
*भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6*

मिथुन – पॉजिटिव- आज कुछ जिम्मेदारियों का बोझ रहेगा, लेकिन आप उन्हें बेहतरीन तरीके से पूरा कर लेंगे। प्रॉपर्टी या कोई अन्य विवाद चल रहा है, तो उसे किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से हल करने की कोशिश करें। परिवार और समाज में आपको विशेष मान-सम्मान मिलेगा।
नेगेटिव- सामाजिक और सोसाइटी से जुड़ी गतिविधियों में अपना योगदान जरूर दें, लेकिन ध्यान रखें कि किसी की बातों में आकर अपना नुकसान न कर बैठें। रुपए-पैसे के लेनदेन में सावधानी बरतें।

व्यवसाय- व्यवसाय में टैक्स या सरकारी कामों से जुड़े पेपर्स व्यवस्थित कर लें। कोई इन्क्वायरी हो सकती है और इसका नकारात्मक असर आपके मान-सम्मान पर पड़ सकता है। ऑफिस में टीम वर्क के साथ काम करने से बेहतर परिणाम मिलेंगे।
लव- घर-परिवार में किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप से गलतफहमी हो सकती है। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। हल्का और सुपाच्य भोजन लें।
*भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7*

कर्क – पॉजिटिव- घर में बदलाव से जुड़ी कोई योजना चल रही है, तो आज उस पर महत्वपूर्ण चर्चा होगी। विद्यार्थी और युवा अपनी पढ़ाई तथा करियर को लेकर सजग रहेंगे। खासतौर पर महिलाएं खुद से जुड़ा कोई खास निर्णय लेंगी।
नेगेटिव- खुद को व्यस्त रखें और फालतू गतिविधियों में ध्यान न दें। ईगो और गुस्से की वजह से माहौल थोड़ा अस्त-व्यस्त हो सकता है। अपने ऊपर उतनी ही जिम्मेदारी लें, जितनी आप निभा सकें। वरिष्ठ लोग ज्यादा आवाजाही से परहेज रखें।

व्यवसाय- व्यवसाय में किसी नए काम को शुरू करने की योजना बनेगी। विरोधी आपकी किसी कमजोरी का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए लापरवाह न रहें। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में गलतफहमियां दूर होने से कार्यप्रणाली में सुधार आएगा।
लव- घर में ज्यादा हस्तक्षेप और रोक-टोक करना सदस्यों को नाराज कर सकता है। सामंजस्य रखें। युवा प्रेम संबंधों में अपना समय खराब न करें।
स्वास्थ्य- मशीनरी का प्रयोग करते समय या वाहन चलाते समय बहुत सावधानी रखें। गिरने या चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है।
*भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3*

सिंह – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है। भविष्य से जुड़ी कोई प्लानिंग हो सकती है, जो लाभदायक साबित होगी। अपने हाथ आई उपलब्धि को हासिल करने में देर न करें। आपका व्यक्तित्व और प्रभावशाली वाणी दूसरों पर अच्छी छाप छोड़ेंगे।
नेगेटिव- किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास न करें। विद्यार्थी पढ़ाई पर फोकस रखें, क्योंकि चंचलता और लापरवाही लक्ष्य से भटका सकती है। बिना सोचे-समझे कोई रिस्क न लें और न ही किसी को उधार दें।

व्यवसाय- व्यवसाय में विस्तार से जुड़ी नई जानकारियां हासिल करने के लिए मीडिया और ऑनलाइन गतिविधियों में भी समय बिताएं। महिलाएं अपने कारोबार को लेकर पूरी मेहनत करेंगी और फायदा भी उठाएंगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन के योग बन रहे हैं। ऑफिस के काम से किसी टूर पर भी जाना पड़ सकता है।
लव- पति-पत्नी के बीच रोमांटिक संबंध रहेंगे। पारिवारिक वातावरण भी खुशनुमा रहेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय बर्बाद न करें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा, फिर भी स्वास्थ्य की सुरक्षा से जुड़े नियमों का पालन करना जरूरी है। नियमित व्यायाम और योग करें।
*भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6*

कन्या – पॉजिटिव- आज कुछ नई संभावनाएं सामने आएंगी। अपनी क्षमता और प्रतिभा को पहचानें। इस समय की गई मेहनत के निकट भविष्य में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। परिवार से जुड़े किसी फैसले में अप्रत्याशित सफलता मिलने की स्थिति बन रही है।
नेगेटिव- घर में बच्चों की संगति और गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। उनके किसी गलत रास्ते पर जाने की आशंका है। ज्यादा अनुशासन रखने के बजाय दोस्ताना व्यवहार रखें। किसी भी तरह की उधारी न करें।

व्यवसाय- अपने व्यवसाय से जुड़े सभी निर्णय खुद लेने की कोशिश करें। इससे कार्यप्रणाली में सुधार आएगा और प्रगति के महत्वपूर्ण अवसर मिलेंगे। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को काम समय पर पूरा न होने की वजह से उच्च अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।
लव- पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में नजदीकियां और मधुरता बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- वाहन सावधानी से चलाएं और किसी भी तरह का रिस्क न लें। नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती है।
*भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 4*

तुला – पॉजिटिव- आज कई तरह की गतिविधियां आपको व्यस्त रखेंगी। आपका बोलचाल का लहजा दूसरों को प्रभावित करेगा। इन गुणों के जरिए आप आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में सफलता हासिल करने में सक्षम रहेंगे। घर में किसी मांगलिक काम से जुड़ी योजना बनेगी।
नेगेटिव- दूसरों के व्यक्तिगत मामलों में हस्तक्षेप से दूर रहें, वरना आप भी किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों का सम्मान बनाए रखें। रुपए-पैसे के मामले में किसी पर भरोसा करने के बजाय सभी निर्णय खुद लें।

व्यवसाय- व्यवसाय में बहुत गंभीरता से काम करने की जरूरत है। संगीत, साहित्य और कला से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। नौकरी में बॉस और अधिकारियों के साथ संबंधों में खटास न आने दें, क्योंकि आपकी तरक्की की संभावनाएं बन रही हैं।
लव- पारिवारिक संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- जोखिम भरे कामों से दूर रहें। इस समय बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। वाहन चलाने से परहेज करें या बहुत सतर्कता बरतें।
*भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 2*

वृश्चिक – पॉजिटिव- इस समय स्थान परिवर्तन के अच्छे योग बने हुए हैं। इच्छुक लोग गंभीरता से इस पर विचार करें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विद्यार्थियों को भी अपनी उम्मीद और मेहनत के उचित परिणाम मिलेंगे।
नेगेटिव- बिना अनुभव के कोई नया काम न करें। किसी मुश्किल या असमंजस की स्थिति में अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना उपयोगी रहेगा। किसी करीबी व्यक्ति से जुड़ी अप्रिय सूचना मिलने से मन कुछ उदास रह सकता है।

व्यवसाय- व्यवसाय में वर्तमान स्थिति पर ही ध्यान केंद्रित रखें। अभी नए व्यवसाय से जुड़ी और जानकारियां हासिल करना जरूरी है। दूरदराज के क्षेत्र से ऑर्डर हासिल करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। अपने संपर्क सूत्रों को और मजबूत करें।
लव- परिवार में शांति का वातावरण रहेगा। प्रेम विवाह करने जा रहे हैं, तो पारिवारिक स्वीकृति लेने के लिए समय अच्छा है। किसी पुराने मित्र से मिलकर खुशी मिलेगी।
स्वास्थ्य- हड्डियों और जोड़ों में दर्द जैसी समस्या रह सकती है। ज्यादा तला-भुना खाने से परहेज करें।
*भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 3*

धनु – पॉजिटिव- धर्म-कर्म और अध्यात्म के प्रति बढ़ता विश्वास आपको शांति और सकारात्मक ऊर्जा देगा। किसी नजदीकी संबंधी की समस्या दूर करने में आपका योगदान रहेगा और इससे आपको खुशी भी मिलेगी। बच्चे भी अनुशासित रहेंगे और पढ़ाई पर ध्यान देंगे।
नेगेटिव- अपने गुस्से और अहंकार पर काबू रखना जरूरी है। किसी अपरिचित व्यक्ति पर विश्वास न करें। उसके कारण परिवार के आपसी संबंधों में गलतफहमी और मानहानि जैसी स्थिति बन सकती है। उधारी से जुड़े लेनदेन से दूर रहें।

व्यवसाय- व्यावसायिक मामलों में कुछ न कुछ दिक्कतें रहेंगी। इस समय सूझबूझ और दूरदर्शिता से काम लें। हालांकि व्यवसाय स्थल की कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव आएगा, जिससे वहां का माहौल सकारात्मक बनेगा। कोई ऑफिशियल लंबी यात्रा का प्रोग्राम भी बन सकता है।
लव- वैवाहिक संबंधों को मधुर बनाने के लिए एक-दूसरे को उपहार देना अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- दिन की शुरुआत व्यायाम और योग से करें। मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती है। हल्का खानपान रखें।
*भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1*

मकर – पॉजिटिव- घर के रखरखाव या सुधार से जुड़ी कोई प्लानिंग चल रही है, तो आज उसे अमल में लाने का अच्छा समय है। आलस्य छोड़कर पूरी ऊर्जा और आत्मविश्वास से अपने कामों में जुटे रहें। बच्चों की गतिविधियां आपके मन के अनुसार रहेंगी। कहीं लंबी यात्रा पर जाने का प्रोग्राम भी बन सकता है।
नेगेटिव- घर का कोई इलेक्ट्रॉनिक आइटम खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आ सकता है। परिवार या रिश्तेदारी से जुड़ी किसी विपरीत स्थिति को धैर्य और शांति से सुलझाने की जरूरत है। यात्रा तनावपूर्ण रह सकती है।

व्यवसाय- व्यावसायिक मामलों में इस समय सभी निर्णय खुद लेना उचित है। किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप कार्यक्षेत्र की व्यवस्था पर नकारात्मक असर डाल सकता है। कपड़ा व्यवसाय में इस समय बेहतरीन मुनाफे की स्थिति बनी हुई है। उधार लेना या देना मुश्किल में डाल सकता है।
लव- परिवार के लोगों के आपसी सामंजस्य से पारिवारिक वातावरण मधुर और सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य से जुड़ी कोई पुरानी समस्या दोबारा परेशान कर सकती है। उचित ध्यान रखें, वरना स्थिति गंभीर हो सकती है।
*भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5*

कुंभ – पॉजिटिव- अपने काम के प्रति विश्वास और धैर्य रखने से सभी काम मन के अनुसार पूरे होते जाएंगे। घर में मौज-मस्ती और मनोरंजन का वातावरण रहेगा। घर की सुख-सुविधाओं से जुड़ी वस्तुओं की खरीदारी भी संभव है।
नेगेटिव- घर-परिवार से जुड़ी विपरीत परिस्थितियों का समाधान आपसी सामंजस्य से निकालना जरूरी है। धैर्य और शांति बनाए रखें। इस समय मेहनत ज्यादा और लाभ कम जैसी स्थिति रहेगी, लेकिन तनाव लेना इसका समाधान नहीं है। उचित समय का इंतजार करें।

व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियां बेहतर होंगी और मन मुताबिक मुनाफा भी मिलेगा। दूरदराज के क्षेत्र से नए व्यावसायिक संपर्क बनेंगे। युवा किसी प्रतिस्पर्धा से जुड़े काम में सफल रहेंगे। नौकरीपेशा लोग अपने काम के उचित परिणाम न मिलने से कुछ परेशान रह सकते हैं।
लव- पति-पत्नी के संबंधों में घर की किसी समस्या को लेकर तनाव रह सकता है। ध्यान रखें कि घर की बातें बाहर न निकलें। प्रेम प्रसंगों के मामले में आप खुद को लकी महसूस करेंगे।
स्वास्थ्य- अतिरिक्त कार्यभार अपने ऊपर न लें, क्योंकि इससे तनाव और थकान हावी रह सकते हैं। योग और मेडिटेशन जरूर करें।
*भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8*

मीन – पॉजिटिव- आज का दिन मन को आनंदित और प्रसन्न रखने वाला है। राजनीतिक और सामाजिक कार्यों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। राजनीतिक संपर्क आपके लिए कुछ शुभ अवसर ला सकते हैं। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलना भी संभव है।
नेगेटिव- लेनदेन के मामलों में बिल्कुल जल्दबाजी न करें। जरा सी चूक परेशानी का कारण बन सकती है। घर की साज-सज्जा का सामान खरीदते समय बजट को नजरअंदाज करना मुश्किल में डाल सकता है। बेहतर होगा कि पहले पूरी प्लानिंग करें।

व्यवसाय- इनकम का कोई रुका हुआ स्रोत शुरू होगा। व्यवसाय में किसी नए काम की शुरुआत की योजना बन रही है, तो उस पर अमल करने के लिए समय अच्छा है। साझेदारी के व्यवसाय में पारदर्शिता बनाए रखें। नौकरीपेशा लोगों को कोई अथॉरिटी मिल सकती है।
लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां न आने दें। एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन किसी भी तरह की लापरवाही नुकसानदायक हो सकती है।
*भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 9*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
पन्ना शहर के अंदर भारी वाहनों एवं ट्रैक्टर के प्रवेश पर प्रतिबंध संबंधी आदेश का पालन सुनिश्चित कराएं

पन्ना शहर के अंदर भारी वाहनों एवं ट्रैक्टर के प्रवेश पर प्रतिबंध संबंधी आदेश का पालन सुनिश्चित कराएं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d