आंदोलनकारी,व्यापारियों व समाजजनों ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन..!
कालापीपल(बब्लू जायसवाल) अकोदिया नगर के वार्ड क्रमांक 3 में पेट्रोल पंप संचालक,पूर्व विधायक एवं पूर्व पार्षद राहुल मंडलोई के निवास पर हुई करोड़ों की चोरी की वारदात को लेकर नगर में आक्रोश बढ़ता जा रहा है,गुरुवार शाम मंडलोई निवास पर मेवाड़ा-मंडलोई समाज,नगर के व्यापारियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई,बैठक में बड़ी संख्या में समाजजन एवं व्यापारी उपस्थित रहे,बैठक में वक्ताओं ने कहा कि 12-13 जून की दरमियानी रात हुई चोरी की घटना में करीब 32 लाख रुपये नकद एवं लगभग 50 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी हुए थे,घटना को कई दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस द्वारा अभी तक कोई ठोस खुलासा नहीं किए जाने से लोगों में नाराजगी व्याप्त है।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि शीघ्र ही चोरी का खुलासा नहीं हुआ और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। इसके तहत 14 जून को अकोदिया नगर बंद एवं चक्का जाम करने का निर्णय लिया गया,व्यापारियों ने भी आंदोलन को समर्थन देते हुए अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की घोषणा की,
बैठक के बाद बड़ी संख्या में समाजजन,व्यापारी एवं नागरिक पैदल रैली के रूप में नारेबाजी करते हुए अकोदिया थाना पहुंचे,इस दौरान लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की,थाना परिसर में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस अधीक्षक के नाम थाना प्रभारी संजय सिंह राजपूत को ज्ञापन सौंपा,ज्ञापन में मांग की गई कि चोरी की वारदात का जल्द से जल्द खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए,साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि तीन दिनों के भीतर पुलिस द्वारा मामले में ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो 14 जून को नगर बंद, चक्का जाम एवं व्यापक जन आंदोलन किया जाएगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी,इस दौरान समाज के वरिष्ठजन,व्यापारी संगठन के पदाधिकारी,विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे,नगर में हुई इस बड़ी चोरी की घटना को लेकर लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चिंता दिखाई दी और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग उठाई गई..!


