• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, June 8, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*ई-विकास प्रणाली से खाद लेने में किसानों को न हो कोई परेशानी- कलेक्‍टर श्री तिवारी* *लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के शीघ्र निराकरण के दिये निर्देश* *बैठक में अनुपस्थित रहे दो अधिकारियों को एक दिन अवैतनिक करने के दिये निर्देश*

by Manish Gautam Chiefeditor
June 8, 2026
in कटनी
0
*ई-विकास प्रणाली से खाद लेने में किसानों को न हो कोई परेशानी- कलेक्‍टर श्री तिवारी*  *लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के शीघ्र निराकरण के दिये निर्देश*  *बैठक में अनुपस्थित रहे दो अधिकारियों को एक दिन अवैतनिक करने के दिये निर्देश*
0
SHARES
1
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (08 जून)*- कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी ने कहा कि समितियों एवं निजी विक्रेताओं द्वारा किसानों को उर्वरकों का वितरण ई-विकास प्रणाली के तहत ही किया जाएगा। अधिकारी इस बात का विशेष ध्‍यान रखें कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी या समस्‍या नहीं हो। इसके लिये उन्‍होंने समिति प्रबंधक व मैदानी कृषि अमले को पटवारियों से समन्‍वय कर फार्मर आईडी से खसरा लिंक करने (बकेटिंग) के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। कलेक्‍टर श्री तिवारी ने बैठक से अनुपस्थित बड़वारा के परियोजना अधिकारी और बीईओ का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये।

इस दौरान जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर और सहायक कलेक्‍टर श्‍लोक वाइकर मौजूद रहे।

*लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण के निर्देश*

कलेक्टर श्री तिवारी ने ‘लाड़ली बहना योजना’ से संबंधित लंबित शिकायतों की परियोजनावार समीक्षा करते हुये शिकायतों के निराकरण के निर्देश दिए। इसी प्रकार उन्‍होंने राजस्व विभाग के अंतर्गत लंबित शिकायतों की तहसीलवार समीक्षा की। कलेक्‍टर ने सभी राजस्‍व अधिकारियों को निर्देशित किया कि पटवारियों के साथ बैठक आयोजित कर पीएम किसान योजना से संबंधित सीएम हेल्‍पलाइन शिकायतों का विश्लेषण करें और अपात्र किसानों की शिकायतों को फोर्स क्‍लोज करायें।

बैठक में जल संसाधन, खनिज, सामाजिक न्‍याय, स्‍वास्‍थ्‍य, खाद्य, वन, कृषि, स्‍कूल शिक्षा, नगरीय विकास से संबंधित सीएम हेल्‍पलाइन शिकायतों की भी समीक्षा की गई।

*जलकल्‍याण शिविर में वंचित हितग्राहियों को दिलायें लाभ*

बैठक के दौरान कलेक्‍टर श्री तिवारी ने जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु 12 से 18 जून की अवधि में जिले के प्रत्येक विकासखण्ड, नगरीय निकाय मुख्यालयों पर केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत छूटे हुए पात्र लाभार्थियों के पंजीकरण हेतु आयोजित होने वाले 3 दिवसीय शिविरों में जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने के निर्देश दिए। साथ ही इन कैंपों में आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड बनाने और श्रम योगी मानधन योजना में श्रमिकों का पंजीकरण कराने के भी निर्देश दिए।

*स्कूल और आंगनवाड़ी भवनों की करें जांच*

बारिश के मद्देनजर कलेक्टर ने स्कूल और आंगनवाड़ी भवनों का असेसमेंट कराने को कहा है। उन्‍होंने जर्जर भवनों की पहचान कर बच्चों की सुरक्षा हेतु कक्षाओं को सामुदायिक केंद्रों में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए हैं।

*नामांतरण और बंटवारा के प्रकरण करें समय-सीमा में निराकृत*

बैठक के दौरान कलेक्‍टर श्री तिवारी ने सभी तहसीलदारों को लंबित नामांतरण और बंटवारा प्रकरणों का समय-सीमा में निपटारा करने की हिदायत दी। उन्‍होंने समग्र ई-केवाईसी कार्य में तेजी लाने के लिए जनपद पंचायत कटनी, रीठी और बड़वारा को विशेष निर्देश दिए। साथ ही विद्युत विभाग को जिले की औद्योगिक इकाइयों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा कलेक्टर ने सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की ट्रांसफर पॉलिसी के अनुरूप ही कर्मचारियों के स्थानांतरण प्रस्ताव अगले दो दिनों के भीतर प्रस्तुत किए जाएं।

*इन बिंदुओं की भी हुई समीक्षा*

बैठक में जल गंगा संवर्धन अभियान की प्रगति, लाड़ली लक्ष्मी योजना के नवीन पंजीकरण, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और सैम-मैम बच्चों के स्वास्थ्य की स्थिति पर भी चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त कलेक्‍टर ने पैक्स में नवीन सदस्यता पंजीयन, संबल योजना के लंबित आवेदन और अनुग्रह सहायता राशि के प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।

*बैठक में ये रहे उपस्थित*

बैठक में संयुक्‍त कलेक्‍टर श्री जितेन्‍द्र पटेल, डिप्‍टी कलेक्‍टर विंकी सिंह उईके, समस्‍त एसडीएम, उपसंचालक खनिज श्री रत्नेश दीक्षित, सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण श्री विमल चौरसिया, जिला आपूर्ति अधिकारी पियूष शुक्‍ला, जिला श्रम अधिकारी श्री के.बी. मिश्रा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राज सिंह ठाकुर, जिला पंजीयक श्री पंकज कोरी, जिला आबकारी अधिकारी सुश्री विभा मरकाम, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र श्रीमती ज्योति सिंह चौहान, जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजेश अग्रहरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड श्री सुधांशु तिवारी तथा जिला प्रबंधक लोक सेवा प्रबंधन श्री दिनेश विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
पीथमपुर में हेलियन ग्रुप की भारत की पहली मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का भूमिपूजन*  *मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया वर्चुअल भूमिपूजन*  *मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले – भारत बन रहा ग्लोबल फार्मा हब, मप्र की बड़ी भूमिका।*

पीथमपुर में हेलियन ग्रुप की भारत की पहली मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का भूमिपूजन* *मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया वर्चुअल भूमिपूजन* *मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले – भारत बन रहा ग्लोबल फार्मा हब, मप्र की बड़ी भूमिका।*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d